Categories: Press Release

महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए प्रदेश में महिला पुलिस की बेहद कमी: अभय सिंह चौटाला

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सोनीपत जिले के राई में दो नाबालिग बच्चियों के साथ उनकी माँ के सामने गैंगरेप के बाद हत्या करने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद जघन्य अपराध है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

बेहद पीड़ा होती है जब समाचारों के माघ्यम से हर रोज ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं। प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले हररोज बेतहाशा बढ़ रहे हैं लेकिन प्रदेश की गठबंधन सरकार आंखें मूंदकर बैठी है।

महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए प्रदेश में महिला पुलिस की बेहद कमी: अभय सिंह चौटालामहिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए प्रदेश में महिला पुलिस की बेहद कमी: अभय सिंह चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा की हरियाणा पूरे देश में गैंगरेप, हत्या, लूट और अपहरण करने वालों के लिए स्वर्ग बन चुका है और जनता नर्क भोगने पर मजबूर है। आज प्रदेश में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता।

भाजपा का ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा सिर्फ नारा बन कर रह गया है जबकि धरातल पर परिस्थितियां बेहद डरावनी हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए महिला पुलिस की बेहद कमी है।

महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए प्रदेश में महिला पुलिस की बेहद कमी: अभय सिंह चौटालामहिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए प्रदेश में महिला पुलिस की बेहद कमी: अभय सिंह चौटाला

इनेलो ने 2004 में औधोगिक सुरक्षा बल में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती कर इसकी शुरूआत की थी। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार केंद्रिय गृह मंत्रालय ने 2013 में पुलिस में महिलाओं की तादाद बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने को कहा था। लेकिन गृह मंत्रालय के बार-बार कहने के बावजूद भी हरियाणा प्रदेश की सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है।

ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अनुसार आज भी हरियाणा प्रदेश की पुलिस में महिलाओं की भागीदारी मात्र 8.34 प्रतिशत है जबकि हिमाचल में यह भागीदारी हमारे प्रदेश से ढाई गुणा अधिक 19.15 प्रतिशत है। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए पुलिस में महिलाओं की भागीदारी को 33 प्रतिशत किया जाना बेहद जरूरी है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 months ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 months ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 months ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 months ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago