Categories: Press Release

उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को दहशरा ग्राउंड में : एसडीएम अपराजिता

फरीदाबाद, एसडीएम अपराजिता ने उपमंडल स्तरीय 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने  अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिस भी अधिकारी को जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय पर्व  स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरी करें।

उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को दहशरा ग्राउंड में : एसडीएम अपराजिता

एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह दहशरा ग्राऊंड में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पिछले लगभग डेढ वर्ष से कोविड-19 वायरस के अवसाद से ग्रस्त लोगों को एक खुशनुमा माहौल स्वतंत्रता दिवस समारोह के राष्ट्रीय पर्व पर दिया जाएगा।

इसमें कोविड काल में सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गत 10 अगस्त से राजा नाहर सिंह महल में रिहर्सल शुरू कर दी गई है और आगामी 13 अगस्त को दहशरा ग्राऊंड में उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फूलड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं को उनके घर पर जाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सम्मानित करने सहित तमाम जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago