Categories: Press Release

नौकरी के पहले ही दिन 95 हजार का सामान लेकर फरार हुए दो आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने चोरी के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय तथा अरुण का नाम शामिल है। दोनों आरोपी दोस्त हैं और मूलत उत्तर प्रदेश के निवासी हैं जो फिलहाल फरीदाबाद में रह रहे थे।

आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 7 में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपियों ने अमेजॉन कंपनी से सामान का भरा बैग चोरी किया था जिसकी कीमत लगभग ₹ 95 हजार रुपए है।

नौकरी के पहले ही दिन 95 हजार का सामान लेकर फरार हुए दो आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित प्रमोद ने बताया कि वह फरीदाबाद सेक्टर 44 में स्थित अमेजॉन कंपनी में सुपरवाइजर है। दिनांक 26 जून को उसने दोनो आरोपियों अजय तथा अरुण को डिलीवरी बॉय की नौकरी पर रखा था।

आरोपी पहले ही दिन नौकरी पर आए और डिलीवरी के 2 बैग जिनके अंदर करीब 40 पैकेट कोरियर का सामान था उसे लेकर फरार हो गए।

कंपनी सुपरवाइजर की शिकायत पर थाना सेक्टर 7 में दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई।

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगमिंदर सिंह की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए गुप्त सूत्रों व तकनीकी की सहायता से दोनों आरोपियों को कल फरीदाबाद बाईपास बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी मजदूरी का काम करते थे परंतु उनके पास कोई स्थाई कार्य नहीं था इसलिए उनकी रोजी-रोटी चलना मुश्किल हो रखी थी। अमेजॉन कंपनी में जब वह नौकरी लगे तो इतना सारा सामान एक साथ देख कर उनके मन में लालच आ गया और इसी लालच के चलते दोनों आरोपी कंपनी का सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी अरुण को जेल भेज दिया गया वहीं आरोपी अजय को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और उसके कब्जे से चोरी किए गए सामान की बरामदगी की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago