Categories: Press Release

ओल्ड फरीदाबाद व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का किया संकल्प

फरीदाबाद, 11 अगस्त। मेन मार्केट, ओल्ड फरीदाबाद व्यापार मंडल से खेमचंद राजपाल (राजपाल एम्पोरियम वाले) को सर्व सहमति से प्रधान नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के सेवादारों ने नवनियुक्त प्रधान का गर्मजोशी से फूलों की माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। प्रधान का स्वागत करने वालों में सेवादार टोनी पहलवान, रवि डुडेजा प्रधान सब्जी मंडी, सरजू आहूजा, संजय टुटेजा, शोभित अरोड़ा, किशन चौधरी, राजेश अरोड़ा, हैप्पी चौधरी, विक्की लोटा, राजकुमार गुप्ता, शेखर आहूजा, नवीन टुटेजा, राजू मिगलानी तथा चौधरी राजू मुख्य रूप से शामिल रहे।

इस मौके पर उपस्थित सभी व्यापारी भाइयों ने खेमचंद राजपाल के नाम पर एक स्वर से सहमति जताई, जिसके उपरांत उन्हें प्रधान घोषित कर दिया गया।

ओल्ड फरीदाबाद व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का किया संकल्प

प्रधान चुने जाने पर राजपाल ने सभी व्यापारी साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सौंपे गए इस अहम दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का वादा किया और मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

वहीं सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सेवादार टोनी पहलवान ने नवनियुक्त प्रधान का स्वागत करते हुए खेमचंद राजपाल से नए दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि राजपाल मार्केट की समस्याओं को लेकर पूरी निष्ठा से व्यापारियों के साथ मिलकर उनका समाधान कराने का भरपूर प्रयास करेंगे ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है।

उन्होंने कहा कि आज की असामान्य परिस्थिति में समाज सेवा करना अपने आप में कठिन कार्य है लेकिन उन्हें आशा है कि खेमचंद राजपाल इस परिस्थिति में भी अपने कार्यों से लोगों के बीच स्थान बनाने में सफल रहेंगे। टोनी पहलवान ने नवनियुक्त प्रधान को विश्वास दिलाया कि मार्केट की समस्याओं के समाधान के लिए वे पार्षद, विधायक व केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद तक से मिलकर हल करवाने में कभी पीछे नहीं रहेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago