Categories: Featured

जिस सांप ने डसा उसे ही कच्चा चबा गया बुजुर्ग, फिर हो गया ये बड़ा कांड

कभी – कभी समाज में ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं जिसपर भरोसा करना काफी कठिन हो जाता है। यकीन हो ही नहीं पाता। ऐसे ही कुछ दिनों पहले बिहार के नालंदा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब एक बुजुर्ग को सांप ने डंस लिया तो शराब के नशे में उस बुजुर्ग ने उस सांप को भी चबा डाला। कुछ ही ढेर उस बुजुर्ग की भी मृत्यु हो गयी। उस बुजुर्ग की पहचान रामा महतो के रूप में हुई हैं। वहाँ की स्थानीय पुलिस ने सांप डंसने से मौत की एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

इस मामले ने उस इलाके में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। हर कोई इसकी निंदा कर रहा है। रामा महतो को सांप के बच्चे ने रात करीब 8 बजे के समय घर के दरवाजे पर डंस लिया था। उस वक्त महतो शराब के नशे में थे।

जिस सांप ने डसा उसे ही कच्चा चबा गया बुजुर्ग, फिर हो गया ये बड़ा कांड

शराब का नशा इंसान की मौत का कारण बनता है यह बात हम सभी जानते हैं और ऐसा ही हुआ। जब उन्हें सांप ने कटा तब उन्होंने भी ये कहकर सांप को चबाना शुरू कर दिया कि, “तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई , तुम मुझे काटते हो , मैं तुम्हें काटूंगा। इसके बाद उस बुजुर्ग ने उस सांप को चबा चबाकर मार डाला। चबाने के दौरान सांप ने बुजुर्ग के मुँह में कई जगह कट दिया जिसके कारण बुजुर्ग का मुँह लहूलुहान हो गया।

सांप का विष कितना जहरीला होता है यह बताने की कोई ज़रूरत नहीं है लेकिन सांप को चबाने के बाद भी बुजुर्ग नहीं माना। उन्होंने सांप को चबा चबाकर मार डालने के बाद उसे अपने घर के पास मौजूद पेड़ के टहनी पर टांग दिया और सोने चले गए। उनके गांव के लोगों ने उनसे इलाज कराने की बात कहीं मगर उन्होंने ये कहकर सभी के बातो को इनकार कर दिया कि सांप का बच्चा था, जहर नहीं चड़ेगा। इसके बाद गांव वालों ने भी जोर नहीं दिया।

उनकी नासमझी ने उनकी जान लील ली। दूसरी सुबह जब परिवार के लोगों ने उन्हें अचेत देखा तो उन्हें अस्पताल ले गए मगर उस समय तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago