Categories: Public Issue

अब घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन तारों को दूर कर लोगों को किया जाएगा फ्री ऑफ टेंशन

हरियाणा में जिस तरह पानी, सीवर, नाली निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आमजन को त्रस्त होना पड़ता है। ऐसे ही एक समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है, जिसके कारण लोगों को हमेशा ही टेंशन रहती है।

दरअसल, हरियाणा में कई ऐसे मकान है बल्कि यह कह सकते हैं कि अधिकांश ऐसे मकान हैं जिनके ऊपर से बिजली की हाईटेंशन तारें गुजर रही हैं, और यह किसी खतरे से कम नहीं है। बल्कि बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं, कोई भी व्यक्ति अगर हाईटेंशन तारों के चपेट में आ जाता है, तो अनहोनी भी हो सकती हैं।

अब घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन तारों को दूर कर लोगों को किया जाएगा फ्री ऑफ टेंशन

कई बार तो हाईटेंशन तारों के चलते शॉर्ट सर्किट भी हो जाता है, और आगजनी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में आमजन भी कोई कदम सूझबूझ से उठा पाने में असमर्थ साबित होता है।

उनकी टेंशन इतनी बढ़ जाती है कि वह आए दिन इन तारों को लेकर परेशान दिखते हैं। मगर अब उनकी परेशानी को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत सिंह ने एक अहम फैसला ले लिया है, जिससे जल्द ही इस परेशानी से राहत मिल जाएगी।

दरअसल, हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि गांवों में घरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को शिफ्ट किया जाएगा, ताकि तारों की वजह से होने वाले हादसों में कमी लाई जा सकें।

उन्होंने बताया कि अक्सर लोग इस संदर्भ में मांग रखते थे कि घरों के ऊपर से गुजरने वाली तारों की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए उन्हें शिफ्ट किया जाए। बिजली मंत्री ने बताया कि इस कार्य को सिरे चढ़ाने के लिए करीब 96 करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया गया है।

दरअसल, आए दिन होने वाली परेशानियों को देखते हुए कई बार यह मुद्दा विधानसभा सत्र में भी उठाया जा चुका है इसलिए आने वाले समय में जल्द ही इस समस्या का समाधान पूर्ण किया जाएगा। गौरतलब, विधानसभा में भी कई बार सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा के अलावा कांग्रेस व निर्दलीय विधायकों द्वारा भी घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटवाए जाने की मांग उठ चुकी है।

राज्य में सैकड़ों की संख्या में ऐसी ग्रामीण बस्तियां हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग 11 के.वी. की लाइनों की वजह से मकानों का निर्माण नहीं कर पा रहे। अब गांवों में सभी धार्मिक स्थलों, पार्कों, जोहड़ों आदि के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों को भी शिफ्ट किया जाएगा। शहरों में कालोनियों के ऊपर से गुजरने वाली 11केवी की लाइनों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए भी अलग से नीति बनाई गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago