Categories: Featured

मालिक को बचाने के लिए जान पर खेल गए पालतू कुत्ते’, विषैले सांप से ऐसे बचाई जिंदगी

कुत्तों की वफादरी पर आपने भी कई कहानियां पड़ी होंगी। यह कहानियां अक्सर इंसान को दिखाती हैं कि वफ़ादारी कैसे निभाई जाये। यूपी के भदोही में पालतू कुत्तों ने एक बार फिर वफादारी की मिसाल पेश की है। औराई कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर में सांप से अपने मालिक को बचाने के लिए पालतू कुत्तों शेरू और कोको ने अपनी जान दे दी। लेकिन जान देने से पहले सांप को भी मार डाला।

यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जो भी इसे सुन रहा है यकीन नहीं कर पा रहा है। शेरू और कोको की वफादारी पर न सिर्फ मालिक का परिवार गमगीन और हैरान हैं बल्कि इलाके के लोग भी तारीफें कर रहे हैं।

मालिक को बचाने के लिए जान पर खेल गए पालतू कुत्ते', विषैले सांप से ऐसे बचाई जिंदगी

कई कहानियां उस इलाके में चल रही हैं कि इंसान से ज़्यादा वफादार तो जानवर ही होते हैं। क्षेत्र के मशहूर डाक्टर राजन का घोसिया के पास हाइवे के दक्षिण जयरामपुर में आवास है। देर रात करीब 12 बजे मुख्य गेट से जहरीला सांप घर में घुसने लगा तो दोनों ही कुत्‍ते अलर्ट हो गए। शेरू और कोको ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों की भौंक सुनकर चौकीदार ने गौर किया तो उसके होश उड़ गए।

सांप के आगे अच्छे – अच्छों की पैंट गीली होने लगती है। कोई सांप के सामने जाने की हिम्मत नहीं रखता है। दोनों ही कुत्ते भौंकते हुए सांप को भगाना चाहते थे लेकिन सांप अंदर चला आ रहा था। सांप के नहीं मानने पर दोनों कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। करीब घंटे भर से अधिक समय तक चली लड़ाई के बाद सांप को दो हिस्सों में काटकर मार डाला।

वहां मौजूद जितने भी लोगों ने यह नज़ारा देखा सभी भावुक हो उठे। इतना भावुक शायद ही कोई कभी पहले हुआ होगा। सांप ने भी कई बार कुत्तों को डंस लिया था। जहर के असर से कुछ देर बाद दोनों कुत्‍तों ने भी दम तोड़ दिया। वफादार कुत्तों की इस कुर्बानी पर परिवार के लोग भी खूब रोए। जिसको भी यह वफादारी की दास्‍तान पता चली सभी कभी काल बने टुकड़ों में बंटे नाग को देख रहे थे तो कभी बेजान पड़े दोनों कुत्‍तों को देखकर भावुक हो रहे थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago