Categories: Press Release

स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक कमल दीक्षित के निर्देश पर बाईपास रोड़ से शुरू हुई सफाई

फरीदाबाद, 12 अगस्त। पिछले कई दिनों से बाईपास रोड से गुजर रहे लोगों को कूड़े की समस्या से दो चार होना पड़ रहा था। दरअसल, कूड़ा डंप यार्ड से बाहर तक आगया था जिस से वाहन चालकों समेत वहां रहने वाले लोगों को समस्या हो रही थी। उस रास्ते से जो भी गुजर रहा था उसका बस गंदगी की दुर्गंध से सामना हो रहा था। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उस कूड़े को अब हटवा दिया गया है।

स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक कमल दीक्षित द्वारा इको ग्रीन कंपनी के अधिकारियों को इस समस्या से संबंधित जानकारी दी और इसे प्राथमिकता के तौर पर अति शीघ्र दूर करने का आदेश दिया।

स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक कमल दीक्षित के निर्देश पर बाईपास रोड़ से शुरू हुई सफाई

दीक्षित ने बताया कि उनके पास इस समस्या से संबंधित शिकायत आ रही थीं। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में समय समय पर हमारी सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। बारिश के मौसम से इसके कारण बीमारी ना फैल जाये इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश संयोजक कमल दीक्षित ने आदेश दिए और नगर निगम अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उपरोक्त समस्या से निजात दिलवाई।

कूड़े के कारण आमजनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसमें मुख्यत कूड़ा रोड तक आ जाने से बाई पास रोड़ पर यातायात प्रभावित होने की समस्यया अधिक हो रही थी। कमल दीक्षित ने स्वछता अभियान के तहत इस कार्य को जल्द से जल्द करवाया ताकि किसी तरह की लोगों को परेशानी न हो।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि अधिकारी जन समस्या को हमेशा तवज्जो दें। नमो और मनो के नेतृत्व में देश और प्रदेश की जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago