Categories: Press Release

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जज्बा फाउंडेशन द्वारा प्रदेश भर में पौधा रोपण का आगाज़

फरीदाबाद:- दुनियाभर में हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर युवाओं की राय जानना है। इसका मकसद सामाजिक, आर्थिक और सियासी मुद्दों पर दुनियाभर के नौजवानों का नजरिया जानना है। जिससे दुनियाभर को पता चले कि आज का युवा किस तरह की सोच रखता है और युवाओं को भी उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

लगतार देशभर में हो रहे पर्यावरण के हनन को ध्यान में रखते हुए जज्बा फाउंडेशन के पद अधिकारियों के द्वारा आज सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर एवं हुडा कन्वेंशन के समीप लगभग 10 पौधे लगाए गए।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जज्बा फाउंडेशन द्वारा प्रदेश भर में पौधा रोपण का आगाज़

इस अवसर पर जज्बा फाउंडेशन के चैयरमेन हिमांशु भट्ट (राज्य युवा पुरस्कार विजेता हरियाणा) ने जानकारी देते हुए बताया संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। हर साल इंटरनेशनल यूथ डे के लिए संयुक्त राष्ट्र एक थीम का चुनाव करता है।

इस बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021 का विषय ट्रांसफ़ॉर्मिंग फ़ूड सिस्टम्स- यूथ इनोवेशन फ़ॉर ह्यूमन एंड प्लैनेटरी हेल्थ (Transforming Food Systems: Youth Innovation For Human And Planetary Health) है।

जिसका उद्देश्य बताना है कि वैश्विक प्रयास की सफलता युवा लोगों की सार्थक भागीदारी के बिना हासिल नहीं की जाएगी। इसके माध्यम से, हम स्वीकार करते हैं कि यह सुनिश्चित करने के लिए समावेशी समर्थन तंत्र की आवश्यकता है कि युवा भाग लेते रहें और विश्‍व को आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से स्वयंसेवा करें।

यह भी मानता है कि खाद्य प्रणालियों के परिवर्तन में जैव विविधता को एकीकृत करना महत्वपूर्ण है। जनसंख्या बढ़ती रहती है, और अगले 30 वर्षों में इसके 2 अरब तक बढ़ने की संभावना है। माना जाता है कि केवल अधिक मात्रा में अधिक स्थायी रूप से भोजन का उत्पादन करने से मानव और ग्रहों की भलाई सुनिश्चित नहीं होगी। गरीबी में कमी, सामाजिक समावेशन, स्वास्थ्य देखभाल, जैव विविधता संरक्षण, और जलवायु परिवर्तन सहित अन्य महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं।

इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक अधिकारी सुनीता ने बताया कि आज प्रदेशभर के लगभग हर जिलों में जज्बा फाउंडेशन द्वारा पौधा रोपण किया जा रहा है। हमारा यह प्रयास है कि युवा अधिक से अधिक समाज सेवा की भावना के साथ जुड़ कर देश व प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।

इस मौके पर जिला खेल अधिकारी रमेश वर्मा, जिला युवक समन्वयक अधिकारी सुनीता, साँसे मुहीम से जसवन्त पंवार, कोच अनीता भाटिया, सुशीला डनेवाल, गौरव ठाकुर, योग ऑफ़ दी डे से सपना, रितिक, मनीषा, कपिल कुमार, दीपक कुमार, हिमांशु भट्ट अदि उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago