Categories: Press Release

हरियाणा में आई अपराधों की बाढ़, घर में रहने को मजबूर हुई महिलाएं और व्यापारी

चंडीगढ़, 12 अगस्त। राज्य सभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी हरियाणा के सहप्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा में अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ रहा है तथा अपराधों की बाढ सी आ रही हैं। जिसके चलते सूबे में ऐसा भयानक मंजर बन गया है कि आम आदमी एक अनजाने भय से ग्रस्त है और उसका जीना बेहाल हो रहा है। अपराधों में हर दिन वृद्धि हो रही है।

दिन दहाड़े सरेआम गोली बारी, हत्या, बलात्कार, मासूमों का अपहरण, सरेआम फिरौती की मांग,चोरी डकैती,स्नेचिंग की बढ़ रही घटनाएं जहां रोजाना सामने आ रही हैं। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिन दिन अखबारो में अपराध की खबर ना आती हो। यहीं नहीं साइबर क्राइम से बैंक खातों से लूट,बाइक एवं वाहनों की चोरियों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है तो मादक पदाथों एवं अवैध शराब का गोरख धंधा, अवैध खनन तथा अवैध हथियार लेकर चलने के मामलों ने तो लोगों को भय के साये में रहने को मजबूर कर दिया है।

हरियाणा में आई अपराधों की बाढ़, घर में रहने को मजबूर हुई महिलाएं और व्यापारीहरियाणा में आई अपराधों की बाढ़, घर में रहने को मजबूर हुई महिलाएं और व्यापारी

डॉ. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिन दिन अखबारो में अपराध की खबर ना आती हो। यहीं नहीं साइबर क्राइम से बैंक खातों से लूट,बाइक एवं वाहनों की चोरियों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है तो मादक पदाथों एवं अवैध शराब का गोरख धंधा, अवैध खनन तथा अवैध हथियार लेकर चलने के मामलों ने तो लोगों को भय के साये में रहने को मजबूर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से अपराधों की गति है, उससे वह अपराध के मामले में पहले नंबर पर आ गया है। सोनीपत सूबे की पिछले दो सप्ताह में दर्ज हुए अपराध मामलों पर नजर दौड़ाई जाए तो अंदाजा लग जाएगा कि हरियाणा में हालात कितने भयावह है।

ग्रुरूग्राम तो आईटी अपराध में नंबर वन बन चुका है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिले, जींद, रोहतक, फरीदाबाद,पलवन, अंबाला, बहादुरगढ, झज्जर, में बलात्कार, बन्दूक की नोकपर छींनाझपटी एक आम-बात है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा गैंगरेप, छींना झपटी, चोरी, लूटपाट,मर्डर व्यपारियों से लूट, इन घटनाओं ने साबित कर दिया है कि हरियाणा में जंगल राज है तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
उन्होंने कहा प्रदेश में अफसरशाही हावी है, कानून से खिलवाड हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को प्रदेश में गुंडा व जंगलराज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि महिलाएं और प्रदेश की जनता अपन व चैन से जी सकें।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

3 weeks ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

3 weeks ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

3 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

3 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

4 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

4 weeks ago