ट्विटर पर छाये हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला । रविवार को पूरे दिन रहे ट्रेंड पर।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दिनों-दिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। वे अपनी साफ-सुथरी कार्यशैली व युवा सोच के दम पर प्रदेशवासियों के चहते बने हुए है। रविवार को दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि वे ट्विटर पर छाये रहे और ट्विटर पर दिनभर लाडला_दुष्यंत नाम का हैशटैग ट्रेंड में रहा।

ट्विटर पर छाये हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला । रविवार को पूरे दिन रहे ट्रेंड पर।

दरअसल, रविवार सुबह से ही अचानक बड़ी तेजी के साथ ट्विटर पर लाडलादुष्यंत नाम का हैशटैग ट्रैंड शुरू हुआ जो कि कम समय में ही टॉप ट्रेंडिग में आ गया। इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते है कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट करते हुए लाडलादुष्यंत नाम से हैशटैग किया। दुष्यंत चौटाला का यह हैशटैग दोपहर से पहले ही टॉप 30 ट्रेंड्स की लिस्ट में 20वें स्थान के करीब रहा। इतना ही नहीं दोपहर बाद भी यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहा और यह ट्रैंड 30 हजार से ज्यादा ट्वीट के साथ 16वें स्थान पर पहुंचा।

दिनभर ट्विटर पर दुष्यंत के चहेतों ने उनकी उपमुख्यमंत्री तथा पूर्व सांसद के तौर पर उपलब्धियों के बारे में लिखा। ट्विटर पर हजारों की संख्या में हुए इन ट्वीट्स में गरीब, युवाओं, किसानों से जुड़े कई विषय थे जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत नौकरियों का अधिकार, किसानों की फसल खरीद और उसका सीधा उनके खाते में भुगतान आदि रहे।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता की छाप छोड़ी हो। इससे पहले भी कई बार दुष्यंत चौटाला सोशल मीडिया पर छाये रहे है क्योंकि उपमुख्यमंत्री निरंतर सोशल मीडिया के जरिये प्रदेशवासियों से जुड़े रहते है और जिसकी बदौलत दुष्यंत चौटाला के ट्विटर पर करीब दो लाख और फेसबुक पर लगभग 10 लाख लोग फॉलो करते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago