Categories: FaridabadIndia

इस बार सावन नहीं हुआ मेहरबान, सबने भादो से लगाई उम्मीद

कुछ दिनों में सावन बस खत्म होने वाला है। अब सावन में बरसात की उम्मीद भी काफी कम है। अब भादो भारी बरसात लेकर आ रहा है। फिलहाल मानसून की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है। 20 अगस्त की अवधि के बाद ही मानसून सक्रिय हो सकता है। क्योंकि इसी अवधि में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन सकता है।

इसी के बाद से मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। लेकिन तब तक पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय रह सकता है। भिवानी में दिन का तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।

इस बार सावन नहीं हुआ मेहरबान, सबने भादो से लगाई उम्मीद

वहीं हिसार में पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश में एक से 12 अगस्त तक करीब 40 एमएम ही बरसात हुई और यह सामान्य से 40 फीसदी कम है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई में बरसात की अधिक दरकार होती है क्योंकि इसी समय खरीफ की सबसे बड़ी फसल धान की बुआई होती है। हरियाणा में एक सप्ताह तक बारिश नहीं होने की संभावना है। हालांकि बारिश नहीं होने से कुछ हद तक फसलों को फायदा ही होगा क्योंकि अगर फिलहाल बारिश हुई तो किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून टर्फ रेखा उत्तरपूर्व की तरफ बनी हुई है जो अगले 24 से 48 घंटो में हिमालय तलहटी क्षेत्रों तक तरफ बढ़ने की संभावना है। जिससे हरियाणा में कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच–बीच में हवाएं भी चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago