पालतू जानवरों को दुनिया में कई लोग पालते हैं। सबसे ज़्यादा कुत्ते और बिल्लियों को पाला जाता है। लोग प्यार से इनका नाम भी रखते हैं। कभी – कभी यह नाम अच्छा ख़ासा रिश्ता खराब कर देते हैं जैसा यहां हुआ। जी हाँ, एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानने के बाद लोग सोच में जरूर पड़ जाएंगे।
काफी लोग इसे गर्लफ्रैंड की चतुराई समझ रहे हैं तो कोई अजीबों गरीब इस मामले को बता रहा है। दरअसल, एक महिला ने कहा है कि उसे अब अपने बॉयफ्रेंड पर शक है क्योंकि उसने अपनी नई बिल्ली का नाम अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के नाम पर रखने का सुझाव दिया था। इतना ही नहीं, उस शख्स ने महिला द्वारा सुझाए गए किसी और अन्य नाम पर विचार करने से पूरी तरह से इनकार कर दिया।

उसे लगने लगा था कि उसका प्रेमी वापस अपनी एक्स के पास जाना चाहता है। महिला ने पूरी घटना के बारे में सोशल मीडिया पार शेयर किया. उसने बताया कि वह अपने नई पालतू बिल्ली के लिए कई नाम लेकर उसके सामने आई, लेकिन उनमें से कोई भी नाम पसंद नहीं आया। उसके बॉयफ्रेंड ने कहा कि सारे नाम बेहद सिंपल और कॉमन हैं।
महिला को पहले काफी शक हुआ कि कोई भी उसके प्रेमी को पसंद क्यों नहीं आ रहा है। फिर उसने दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू कर दिए। महिला ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड पालतू बिल्ली के लिए एक नाम पर बेहद जोर रहा था। वह नाम उसके एक्स गर्लफ्रेंड का था। उसने कहा कि उस बिल्ली पर वह नाम बेहद सूट करेगा।
यह बात सुनते ही महिला भड़क गयी। उसे सहन नहीं हुआ कि उसका प्रेमी अपनी एक्स का नाम ले रहा है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…