Categories: Featured

पहली पत्नी अब बनी सौतेली मां, बेटे ने जिस महिला को छोड़ा, जानें क्यों पिता ने उसी के साथ कर ली शादी

कभी – कभी कुछ रिश्ते इतने अजीब हो जाते हैं कि उन्हें कबूल करना काफी कठिन हो जाता है। यह दुनिया बहुत बड़ी है और दुनिया भर से कई अजीबों-गरीब मामले अक्सर सामने आते हैं जिसको जानने के बाद हर कोई काफी हैरान हो जाता है। एक ऐसा ही उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर बेटे की पूर्व पत्नी से एक पिता ने शादी रचा ली और अब बेटे की पूर्व पत्नी ही उसकी सौतेली मां बन गई है।

इस मामले को लोग बेहद ही अजीब बता रहे हैं। जो भी सुन रहा है इस मामले को अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। हालांकि इतना ही नहीं बल्कि उसका एक भाई भी है, जो उसकी पूर्व पत्नी से पैदा हुई संतान है।

पहली पत्नी अब बनी सौतेली मां, बेटे ने जिस महिला को छोड़ा, जानें क्यों पिता ने उसी के साथ कर ली शादी

उस व्यक्ति का बेटा अब उसका भाई बन गया है। रिश्ता क्या कहलाया जाएगा कहना मुश्किल है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने अपने पिता के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए जिला पंचायती राज कार्यालय में एक आरटीआई दायर की थी जो कि कहीं और रह रहा था। युवक ने पिता द्वारा रुपए देना बंद करने और संभल में अलग रहने के बाद आरटीआई दायर की थी।

जब जानकारी निकल कर सामने आयी थी उसके पैरों तले ज़मीन ही खिसक गयी। युवक का विवाह वर्ष 2016 में एक लड़की से हुआ था। उस समय के दौरान दोनों ही नाबालिग थे। अभी शादी के सिर्फ 6 महीने ही हुए थे कि वह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। युवक ने सुलह कराने की हर संभव कोशिश की परंतु लड़की बिल्कुल भी नहीं मानी। लड़की का यही कहना है कि उसको तलाक लेना है। लड़की ने लड़के को शराबी बता दिया और वह लगातार तलाक पर जोर देती रही।

बाकियों के मामले में बाहरी लोग विलेन बनकर आते हैं लेकिन इस मामले में तो खुद पिता ने ही विलेन का रूप धारण कर लिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago