Categories: Featured

लॉकडाउन में छिनी नौकरी तो इंजीनियर करने लगा नाले की सफाई, देखकर नम हो गया दिल

महामारी ने कई लोगों की ज़िंदगी में त्रासदी लायी है। गरीबों पर और मिडिल क्लास परिवार पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। महामारी का असर वैसे पर हर इंसान पर पड़ा है, मगर इस मुश्किल समय में कुछ समय रुककर उन लोगों के बारे में भी जानते हैं, जो महामारी के चलते जीने की कगार पर जा चुके हैं और महामारी की नई लहर ने इन लोगों को और अधिक गरीबी में धकेल दिया है।

कई लोगों के पास आज भी नौकरी नहीं है जो पिछले साल लॉकडाउन के कारण छूटी थी। वह अपना गुजारा काफी खस्ता हालत में कर रहे हैं। अपनी जिंदगी के लिए हर रोज संघर्ष करने वाले ये लोग अब कहीं न कहीं अपनी यह लड़ाई हार रहे हैं. महामारी ने जहां लोगों की सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचाया है तो वहीं काफी लोग ऐसे भी जिनकी रोजी रोटी छिन गई। रोजगार छिन जाने पर इन लोगों के लिए परिवार चलाना मुश्किल हो चुका है।

लॉकडाउन में छिनी नौकरी तो इंजीनियर करने लगा नाले की सफाई, देखकर नम हो गया दिल

आर्थिक स्थिति इतनी ख़राब हो चुकी है कि कई सारे लोग तो कर्ज लेकर घर चला रहे हैं कि परिवार को दो वक्त की रोटी मिल सके, इसलिए बहुत से IT इंजीनियर और डबल ग्रेजुएट करने लगे लोग भी कुछ भी काम करने को तैयार हैं। यहां तक वह नाले की सफाई तक करने को मजबूर हैं। महाराष्‍ट्र के मंब्रा इलाके में वायरस की मार के साथ नौकरी से लात खाने वाले कुछ लोग नाले की सफाई तक करने को मजबूर हैं।

शायद ही ऐसा किसी ने सोचा होगा कि इंजीनियर बनने के बाद भी नाले साफ़ करने पड़ेंगे। आईटी इंजीनियर और डबल ग्रेजुएट कर चुके ये लोग पैसों के लिए बारिश के मौसम में नाले की सफाई कर रहे हैं। एक युवक ने बताया कि नाले की सफाई से जो भी आमदनी होती है, उससे परिवार को चलाना होता है। हालांकि युवक का यह भी कहना है कि इन काम चाहे किसी भी तरह का हो, काम तो काम होता है।

काम के प्रति युवाओं का जोश एवं हौसला देखने के लायक है। दरअसल ऐसे ही दूसरे युवक का कहना है कि वो डबल ग्रेजुएट हैं और पिछले तीन महीनों से ठेकेदार के साथ काम कर रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago