फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए इन वारदातों में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के निर्देश दिए जिसके तहत क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने चोरी के दो मुकदमों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुस्तफा है जो फरीदाबाद के सेक्टर 58 का निवासी है।

आरोपी मुस्तफा के खिलाफ थाना सेंट्रल तथा सिटी बल्लबगढ़ में चोरी की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज है जिसमें आरोपी ने एक मोटरसाइकिल तथा पैसों की चोरी की थी।गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा 10 हजार रूपए बरामद किए गए है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशा आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…