Categories: Featured

लॉकडाउन में नहीं सहन हुई प्रेमिका से दूरी, फिर पुलिस ने निकाला बेहतरीन जुगाड़, जोड़े ने ऐसे लिए सात फेरे

महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में सभी की ज़िंदगी काफी बदली है। महामारी के प्रकोप से बचने के लिए कई राज्यों ने कर्फ्यू लगाए हैं। महामारी के कहर के बीच मध्य प्रदेश में भी कर्फ्यू लागू था। लोग घरों में कैद थे। इसी बीच बैतूल जिले से एक रोचक मामला सामने आया, यहां लॉकडाउन की वजह से तंग आकर एक प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ गई और उसने डायल 100 को फोन घुमा दिया। आगे जो हुआ वो तो और दिलचस्प है।

प्रेमिका से अपने प्यार से बिछड़ने की दूरी सहन नहीं हो रही थी। अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती ने इस कदर हंगामा मचाया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके प्रेमी को पकड़ा और दोनों की मंदिर से शादी करवानी पड़ गई।

लॉकडाउन में नहीं सहन हुई प्रेमिका से दूरी, फिर पुलिस ने निकाला बेहतरीन जुगाड़, जोड़े ने ऐसे लिए सात फेरे

शादी का इंतज़ार यह जोड़ा काफी समय से कर रहा था लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी में देरी हो रही थी। जब तक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को वरमाला नहीं पहना दी, तब तक उसने सभी को परेशान करके रखा। शादी के बाद परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली। यह मामला बैतूल के भैंसदेही का है। यह प्रेमी जोड़ा लंबे समय से अपनी शादी का जतन कर रहा था, लेकिन कर्फ्यू लागू होने के चलते सख्त होते नियमों की वजह से शादी नहीं हो रही थी।

पूरा देश इन दिनों महामारी की चपेट में है। सभी ज़रूरी काम इस समय अटके हुए हैं। लॉकडाउन से परेशान प्रेमिका ने शादी की ऐसी जिद पकड़ी की खुद पुलिस को मंदिर में दोनों की शादी करवानी पड़ गयी। प्रेमी जोड़ा भैंसदेही के धाबा ग्राम पंचायत के रहने वाला है। लड़की का नाम नेहा कुमरे और लड़के का नाम पवन कंगाले है। दोनों के परिजन चाहते थे कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद धूमधाम से शादी करेंगे, लेकिन लड़की की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा।

बहुत से लोग महामारी को फिरसे हलके में ले रहे हैं। महामारी को लेकर देश के कई हिस्सों में अभी भी सख्ती से लॉकडाउन लागू है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago