Categories: Press Release

मोबाइल फोन के लालच ने बनाया अपराधी, पुलिस टीम ने दबोचा, खिलाई जेल की हवा

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने शहर में हो रहे अपराधों का संज्ञान लेते हुए झपटी, लूट, जुआ एवं सट्टाखाई करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए सभी क्राइम ब्रांचों को निर्देश दिये हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच टीम सेक्टर-65 ने आरोपी कर्ण और पिंटू को छायंसा फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियो कि पहचान कर्ण निवासी मोना बल्लभगढ़ और पिंटू निवासी गांव वीरपुर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहना फरीदाबाद के रुप में हुई है।

मोबाइल फोन के लालच ने बनाया अपराधी, पुलिस टीम ने दबोचा, खिलाई जेल की हवा

अपराध शाखा प्रबन्धक ने बताया कि आरोपी ने दिनांक 12 अगस्त को थाना छायंसा के क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल सवारों ने केजीपी फ्लाईओवर के पास से एक 15 साल की बच्ची से मोबाइल फोन छीन लिया था। जिसका अभियोग थाना में अंकित कर लिया गया।

पुलिस को गुप्त सूत्रों से आरोपियों की गांव छायंसा में होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने रास्ते में आते हुए केजीपी के पास देखा की एक बच्चा जिसके हाथ में काफी महंगा मोबाइल और आस-पास में कोई नहीं है तो उन्होंने मोबाइल फोन के लालच में आकर छीन लिया था।

आरोपी से मोबाइल फोन बरामद कर ली गई है। आरोपी को पेश न्यायालय कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago