Categories: Uncategorized

हरियाणा की शान पर लगने जा रही है रोक, इसके तहत प्रदेश में चलाई जा रही है यह योजना

हुक्के पीने चलन बुजुर्गों के बाद युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इसके बढ़ते नुकसान को देखते हुए हरियाणा सरकार लोगों को इससे दूर करने लिए तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार एक विशेष रणनीति के तहत कार्ययोजना बना रही है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सूचना, शिक्षा और संचार को आधार बनाकर लोगों के बीच जाएंगे और हुक्के के मिथकों को तोड़ने का प्रयास करेंगे।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संचालन दिशानिर्देशों के अनुसरण को लेकर राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की समीक्षा बैठक ली।

हरियाणा की शान पर लगने जा रही है रोक, इसके तहत प्रदेश में चलाई जा रही है यह योजना

उन्होंने अधिकारियों को हुक्का, चबाने योग्य तंबाकू, गुटखा आदि के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई गतिविधियों को संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियों को केवल ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ तक सीमित करने के बजाय पूरे वर्ष आयोजित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने भी कहा कि धूम्रपान को शुरुआत में ही रोका जाना चाहिए, नहीं तो इसकी लत पड़ जाती है।

हुक्के को लेकर हैं कई मिथक

हरियाणा में हुक्के की एक खास पहचान और इसे यहां शान माना जाता है। आजकल युवाओं में हुक्के का चलन तेजी से बढ़ रहा है। शहरों में अवैध तरीके से हुक्का बार खुल रहे हैं। हुक्के को लेकर एक मिथक है कि इसे पीने से कोई नुकसान नहीं होता है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि हुक्का सिगरेट से भी ज्यादा नुकसानदायक होता है। 

हुक्के में तंबाकू को गरम करने के लिए कोयला जलाया जाता है जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सांस के रास्ते शरीर में जाता है और इससे नुकसान और भी ज्यादा बढ़ जाता है। एक शोध में धुएं के जरिये शरीर में पहुंचने वाले 100 नैनोमीटर से भी छोटे सूक्ष्म कणों का अध्ययन किया गया। एक मिथक यह भी है कि पानी से फिल्टर होकर धुआं आने से नुकसान नहीं होता लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा कोई अध्ययन नहीं किया गया है, यह केवल एक भ्रम है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago