Categories: Featured

मिलिए दुनिया के सबसे अमीर गांव से, जहां हर शख्स है करोड़ो का मालिक

हमारे देश में गांव शब्द सुनते ही गरीबी के बारे में सोचा जाता है। ऐसा सोचा जाता यही कि यह गांव वाला है इसके पास क्या ही होगा? लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा गांव है, जो दुनिया का सबसे महंगा गांव है। इस गांव में 7600 घर हैं। यह गांव बैंकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए हम कह रहे हैं, क्योंकि इस गांव में 02-04 नहीं बल्कि 17 बैंक हैं। इन बैंको में गांव वालों की मोटी रकम भी जमा है।

गांव का नाम सुनते ही कच्ची सड़कें, कच्चे-पक्के मकान, बिजली की समस्या जैसी बातें दिमाग में कौंधती हैं। लेकिन ऐसा इस गांव में नहीं है। यहां के अधिकतर लोग विदेशों में रहते हैं. गांव की समृद्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं।

मिलिए दुनिया के सबसे अमीर गांव से, जहां हर शख्स है करोड़ो का मालिक

दिखने में भी यह गांव काफी खूबसूरत है। ज्यादातर गांवों में आज भी कई तरह की तमाम समस्याएं हैं। यहां ऐसा कुछ नहीं है। यह गांव गुजरात राज्य के कच्छ जिले में है और इसका नाम माधापर है। गांव के आधे से ज्यादा लोग लंदन में रहते हैं। 1968 में लंदन में माधापर विलेज एसोसिएशन नामक संगठन बना। साथ ही गांव का एक कार्यालय भी खोला गया, ताकि ब्रिटेन में रहने वाले सभी माधापर गांव के लोग एक दूसरे से किसी न किसी सामाजिक कार्यक्रम के बहाने मिलते रहें।

यह देश के दूसरे गांव की तुलना में एकदम अलग है। अब तो आपको यकीनन ये तो मानना ही होगी कि दुनिया का सबसे अमीर गांव भारत में स्थित है। इस गांव में भी एक ऑफिस खोला गया ताकि वह लंदन से डायरेक्ट कनेक्ट रह सके। इस गांव में जो 17 बैंक हैं, वो सभी जाने-माने बैंकों की ब्रांचेज हैं। इनमें 5000 करोड़ रुपए जमा है। आमतौर पर यहां के लोग भारत के दूसरे शहरों में जाने की तुलना में लंदन, कनाडा, अमेरिका, केन्या, यूगांडा, मोजांबिक, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया केन्या चले गए और वहीं बस गए।

यह तो कुछ भी नहीं यहां पर बैंकों के अलावा, गांव में स्कूल, कॉलेज, झीलें, हरियाली, बांध, स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर भी हैं। गांव में एक अत्याधुनिक गौशाला भी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago