Categories: Press Release

वैक्सीन लगवाने में ही है सुरक्षा : सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता

फरीदाबाद,16 अगस्त। सोमवार को इंडियन ऑयल कंपनी परिसर सेक्टर 67, सेक्टर 4 की झुग्गियों में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन जय सेवा फाउंडेशन, रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गंगा शंकर मिश्र संरक्षक जय सेवा फाउंडेशन, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत, विशिष्ट अतिथि विकास कुमार रेडक्रॉस सचिव, उप बल्लभगढ़ नोडल अधिकारी डॉ. मानसिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को अवगत कराया कि वैक्सीन लगवाना भी सुरक्षा है।

वैक्सीन लगवाने में ही है सुरक्षा : सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिन रात अथक प्रयासों से लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके लिए जय सेवा फाउंडेशन की प्रशंसा करता हूं। जो समाज की गतिविधियों में अच्छा नेक कार्य कर रही है।

उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत, रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर वैक्सीनेशन कैंप को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

उप मंडल बल्लभगढ़ नोडल अधिकारी मानसिंह ने अवगत कराया कि उनके स्वास्थ्य विभाग की टीम दिन-रात लोगों की सेवा में तत्परता के साथ लगी हुई है। हमारा केवल एक ही उद्देश्य है कोई भी व्यक्ति बगैर वैक्सीन के नहीं रहना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक मधुसूदन माटोलिया, अजय डागर ने बताया कि वैश्विक महामारी को देखते हुए। पूरी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष सचिन सरपंच, संस्थापक विमल खंडेलवाल ने बताया कि संस्था और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कैंपों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। दूसरे कैंप की जिम्मेदारी प्रदीप मित्तल, अजय त्यागी एवं उनकी टीम के द्वारा हर चीज को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। आज के कैंप में 500 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंडियन ऑयल के अधिकारी व कर्मचारी,नलिन गुप्ता,सुधीर पाठक,विकास सिंह, गंगा शंकर मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता, उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत, रेड क्रॉस सचिव विकास कुमार, नोडल अधिकारी मानसिंह, अध्यक्ष सचिन सरपंच, संस्थापक विमल खंडेलवाल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago