Categories: Faridabad

क्या सैकड़ों लोगो द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एटीएम मशीन में सुरक्षा व्यवस्था का न होना…

फरीदाबाद की कोरो ना स्थिति बढ़ते हुए कोरोना मरीजों के साथ धीरे-धीरे अत्यंत नाजुक होती जा रही है इसके लिए जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है ताकि वह सभी सुरक्षा उपायों को अपनाकर इस संक्रमण से बच सके क्योंकि इस महामारी का इलाज अभी तक खोजा नहीं जा सका है।

बता दें कि इस समय फरीदाबाद में कोरोना का आंकड़ा 1200 के पार जा चुका है और रोजाना सैकड़ों नए मरीजों के साथ यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है लेकिन अभी तक कोई कारण नहीं ढूंढे जा सके हैं कि फरीदाबाद में यह आंकड़े इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहे है।

क्या सैकड़ों लोगो द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एटीएम मशीन में सुरक्षा व्यवस्था का न होना...

यदि फरीदाबाद के बढ़ते आंकड़ों के एक कारण कि हम बात करें तो उनमें बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एटीएम सुविधा भी शामिल की जा सकती है। क्योंकि लोक डाउन के बावजूद भी एटीएम बैंक इत्यादि बंद नहीं किए गए थे और इस दौरान एटीएम में सैनिटाइजर इत्यादि सुरक्षा व्यवस्था का ना होना फरीदाबाद में बढ़ते मामलों का एक बड़ा कारण हो सकता है।

इसी के चलते जब हमने फरीदाबाद के कुछ एटीएम का जायजा लिया और जांच करना चाहा कि क्या फरीदाबाद में जिन एटीएम में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं और एक ही चीज को बार बार छूते हैं तो क्या वहां पर सुरक्षा के इंतजाम मौजूद है अथवा नही।

लेकिन ओल्ड फरीदाबाद के अधिकतर एटीएम मशीन की जांच करने पर हमने पाया कि कई बैंकों के एटीएम में सैनिटाइजर व्यवस्था तो दूर कोई सिक्योरिटी गार्ड भी वहां पर मौजूद नहीं था और लोग बिना सुरक्षा नियमों का पालन करें एटीएम का उपयोग कर रहे थे।

इसलिए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि जिले में एटीएम मशीनों में सैनिटाइजर आदि का ना होना भी फरीदाबाद में बढ़ते कोरोनावायरस का बडा कारण हो सकता है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है लेकिन फिलहाल इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago