Categories: Press Release

जिले के सभी 700 राशन डिपो पर आयोजित किया जाएगा अन्नपूर्णा उत्सव : सतवीर सिंह मान

जिले में आगामी 18 व 19 अगस्त को अन्नपूर्णा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी लगभग 700 राशन डिपो पर दोनों दिन उत्सव के रूप में मनाए जायँगे और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्रता अनुसार पांच व 10 किलोग्राम के थैलो में गेहूं का वितरण किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने अन्नपूर्णा उत्सव के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने अन्नपूर्णा उत्सव के सम्बंध में आयोजित बैठक मे उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश की देते हुए दी। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने अन्नपूर्णा उत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि 18 व 19 अगस्त को दोनों दिन जिला में राशन डिपो पर राशन का वितरण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत किया जाएगा।

जिले के सभी 700 राशन डिपो पर आयोजित किया जाएगा अन्नपूर्णा उत्सव : सतवीर सिंह मान

सरकार का संकल्प है कि हर परिवार सशक्त हो, संपन्न हो और संकट के समय में भी निश्चित हो, ऐसे में सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध कराने में अपना दायित्व निभा रही है। 18 व 19 अगस्त को जिला के सभी राशन डिपो पूरे दिन खुले रहेंगे तथा लाभार्थियों को सुचारू रूप से राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

आपदा के दौर में कोई भूखा न रहे, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला के सभी डिपो जिसमें लगभग 550 शहरी व 150 ग्रामीण क्षेत्र हैं ।

उन्होंने बताया कि सभी डिपूओ पर अन्नपूर्णा उत्सव मनाया जाए। सभी डिपुओ पर थैले पहुँच गए हैं । डिपो के बाहर स्टाक विवरण अंकित कराए गया है। इस अवसर पर नगराधीश पुलकित मल्होत्रा, डीएफएससी डॉ अशोक रावत, इंस्पेक्टर फ़ूड सप्लाई हिमालय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago