Categories: Crime

घर के सदस्यों और मंदिर के पुजारी को बेहोश कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

पलवल गांव करमन में मंदिर और घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक मकान के परिवार के सदस्यों को और मंदिर के पुजारी को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। उसके बाद मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव करमन में दो बाईक सवार बदमाश एक मकान में मालिक की पत्नी और बच्चों के अलावा पास बने मंदिर के महंत को नशीला पदार्थ पिलाकर घर और मंदिर से करीब 75 हजार की नगदी और चांदी की मूर्तियां भी चुराकर फरार हो गए।

घर के सदस्यों और मंदिर के पुजारी को बेहोश कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई है। बदमाश मंदिर के महंत का मोबाईल भी अपने साथ ले गए और उसे गांव पैंगलतू के रास्ते में छोड़ दिया। घटना के बाद बेहोश महंत सहित बच्चों और महिला को निकट के किशन सिंह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने थाना पुलिस को इस मामले से अवगत कराया है। पीड़ितों से मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक दवाई बनाने के लिए गुलमोहन और कदम के पत्ते लेने के लिए उनके घर आए, जिस पर उन्होंने पत्ते दे दिए। उसके बाद दोनों युवक पास ही के मंदिर में पहुंचे और महंत से बातचीत करने लगे।

जितेंद्र ने बताया कि इसी दौरान जब वह अपने घर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी सुनीता, पुत्र भारत, पुत्री काजल व रीतू सोये हुए मिले, जब वह काफी देर तक नहीं उठे तो उसे शक हो गया। इसी बीच पता चला कि मंदिर के महंत भी बेहोशी की हालत में हैं। ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बदमाश मंदिर से करीब 75 हजार की नगदी और चांदी की मूर्ति भी चुराकर ले गए। बाद में ग्रामीणों ने सभी बेहोशों को होडल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी सुरेंदर राठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गांव में पहुंची है।

इसी के साथ सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है, जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago