Categories: Uncategorized

जुर्माना भरने के लिए ऑटोचालक लाया बेटे का गुल्लक, पुलिसवाले ने दिखाई दिलेरी और खुद भरा फाइन

पुलिसवालों को अक्सर उनके सख्त रवैये या फिर भ्रष्ट आचरण के लिए ही जाना जाता है। पुलिस के इस रवैये से हर कोई परेशान रहता है। लेकिन हर पुलिसवाला एक जैसा नहीं होता और न ही हर कोई रिश्वत लेता है। कई बार ड्यूटी से आगे बढ़कर पुलिसवाले आम जनता की मदद करते हैं और इसके कई उदाहरण हमारे सामने हैं। नागपुर के एक पुलिसवाले ने भी ऐसा ही कुछ किया।

जानकारी के अनुसार, सीताबुल्दी ट्रैफिक जोन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अजय मालविय अपने कड़े रवैया और अनुशासन बद्धता के लिए जाने जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक, रोहित खड़से को ट्रैफिक के नियम तोड़ने पर 2000 का जुर्माना लगाया।

जुर्माना भरने के लिए ऑटोचालक लाया बेटे का गुल्लक, पुलिसवाले ने दिखाई दिलेरी और खुद भरा फाइन

साथ ही रोहित का ऑटो भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। रोहित ऑटोरिक्शा चलाकर ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं था। चालान भरने के लिए रोहित अपने बेटे का गुल्लक और उसमें जमा किए सिक्के ले आया। रोहित ने इंस्पेक्टर मालविय से ऑटो लौटाने की प्रार्थना की।

स्ट्रिक्ट कॉप मालविय से यह देखा नहीं गया और उन्होंने रोहित का चालान भर दिया। उन्होंने रोहित को जाने दिया वो उसे हिदायत दी कि वह आगे से ट्रैफिक नियम न तोड़े। नागपुर पुलिस ने ये कहानी ट्विटर पर साझा की। रोहित और उसके परिवार के साथ अजय मालविय की फोटो भी शेयर की।

बीते 8 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस ने रोहित का चालान काटा था क्योंकि उसने नो-पार्किंग जोन में ऑटो लगाया था। रोहित के नाम कई अवैतनिक चालान होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने उसका ऑटो अपने कब्जे में ले लिया।

इंस्पेक्टर अजय मालविय ने बताया कि महामारी और लॉकडाउन की वजह से रोहित पर पहले से ही कर्जे में डूबा हुआ था। उसके पास कोई सेविंग्स भी नहीं थी। जिससे वह इन कर्जों को चुका पाए। घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए रोहित के बेटे ने जुर्माना भरने की बात कही। अजय मालविय जैसे पुलिसवाले लोगों के दिलों में यह उम्मीद जगाते हैं कि पुलिसवालों के हाथ में केवल डंडा नहीं बल्कि सीने में भी दिल होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago