Categories: Featured

UP में फिर बदला शहरों का नाम, जानें क्या होगा अलीगढ़ और मैनपुरी का नया नाम

भारत में कोने – कोने में यूपी के लोग रहते हैं। अलीगढ़ और मैनपुरी भी इसमें शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। यूपी में विधानसभा चुनाव पास आते ही एक बार फिर से शहरों के नाम बदले जाने की कवायद शरू हो गई है। अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम बदलने की तैयारी की जा रही है। अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

कोई इसे राजनीतिक चाल बता रहा है तो कोई बहुत ही बड़ा फैसला। अब इस प्रस्ताव को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में भी पास किया जा चुका है। वहीं मैनपुरी का नाम बदले जाने का भी प्रस्ताव जिला पंचायत के सामने रखा गया था।

UP में फिर बदला शहरों का नाम, जानें क्या होगा अलीगढ़ और मैनपुरी का नया नाम

यह पहली बार नहीं जब यूपी में इस तरह के मामले चर्चा में हों। इससे पहले भी कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। अब मैनपुरी का नया नाम मयन नगर तय किया गया है। अगर नाम बदले जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो मैनपुरी का नया नाम मयन नगर होगा। जिला पंचायत की बैठक में दोनों जिलों का नाम बदले जाने को मंजूरी दे दी गई है।

सबकी निगाहे अब सरकार की तरफ हैं। अगर नाम बदले जाते हैं तो “मैं अलीगढ़ से हूँ” की जगह मैं “हरिगढ़” से हूँ कहने की आदत लोगों को डालनी पड़ेगी। अब इस पर आखिरी फैसला शासन को लेना होगा। हाल ही में फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर किए जाने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है। अलीगढ़ जिला पंचायत की पहली बैठक में नाम बदले जाने को लेकर मंथन किया गया।

यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण बतायी जा रही है। इतिहास उठा कर देखा जाये तो अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ ही था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago