मोटरसाईकिल की आमने-सामने टक्कर में चार सवारी गंभीर रूप से घायल, बिना हेलमेट कर रहे थे यात्रा

फरीदाबादः- रात 12 बजे फरीदाबाद पुलिस की डॉयल 112 टीम को सूचना मिली कि नीमका रोड पर गुलशन ढाबा के पास विपरीद दिशा से आ रही दो बाईक आपस में टकरा गयी। दोनों बाईक पर दो पुरूष तथा दो महिला कुल चार सवारी थे।

सूचना प्राप्त होते ही ईआरवी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस टीम बिना देरी किये गंभीर रूप से चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने लगी।

मोटरसाईकिल की आमने-सामने टक्कर में चार सवारी गंभीर रूप से घायल, बिना हेलमेट कर रहे थे यात्रा

आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों बाईक अलग-अलग विपरीत दिशा से आ रही थी। एक बाईक गलत दिशा में मुड़ने की कोशिश में गति नियंत्रित नही कर पाने के कारण सामने आ रही बाईक से टकरा गई और बाईक पर सवार लोग इधर-उधर सड़क पर गिर गये।

बाईक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था इसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई। घायल महिला के घुटने और शरीर के विभन्न अंगों में चोट आई है। जबकि बाईक चलाने वाले के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बह रहा था।

पुलिस ने सदर बल्लभगढ़ थाना के सहयोग से सभी घायलों को बादशाह खान अस्पताल में भर्त्ती कराया। बीके हॉस्पिटल से प्रारंभिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायलों को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह में नागरिकों से यातायात नियमों की पालना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर फरीदाबाद पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिकों को सचेत करने के लिए प्रायः गाईडलाईन जारी की जाती रही है। इसके बावजूद लोग अपनी जान पर खेलकर गलत ड्राइविंग का शौक पूरा करने से बाज नहीं आते।

हेलमेट पहनने का चलन केवल पुलिस द्वारा चालान काटने से बचने के लिए नहीं बल्कि जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करना चाहिए। इसलिए नागरिक यात्रा करते समय सभी सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें तथा सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago