केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया पत्रकारों के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

फरीदाबाद, 18 अगस्त। केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी जान पर खेलकर प्रत्येक सूचना आमजन तक पहुंचाई है। ऐसे में पत्रकारों पर समाज के सभी लोगों को गर्व है। केंद्रीय राज्य मंत्री बुधवार को सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण शिविर का उद्घाटन करने के उपरांत बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना को हराना है और वैक्सीनेशन करवाना है।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया पत्रकारों के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि भविष्य में संभावित किसी भी तीसरी लहर से अगर लड़ना है, तो हम सभी को कोविड-19 टीकाकरण अवश्य करवाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार कोविड-19 को लेकर विशेष तौर पर सजगता बरत रही है । प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करवाना सरकार का पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जान है, तो जहान है। इस संबंध में आमजन को चाहिए कि वे अपने क्षेत्र के नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर निर्धारित समय के अंतराल में कोविड-19 कि दोनो डोज अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ जाने पर कोविड-19 के खतरे के प्रभाव कम किया जा सकता है। ऐसे में हम सब को यह समझना होगा कि कोरोना की मार से बचने के लिए वैक्सीनेशन कितनी जरूरी है।

उन्होंने आम जन से इस बारे अपील करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन खुद भी लगवाने के लिए भी आगे आएं और आसपास के लोगों को भी इस बारे प्रेरित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिला में निरंतर कोविड के कैम्प तब तक लगवाते रहने को कहा जब तक की कोरोना वैक्सीनेशन सभी को नहीं लग जाती ।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें कोविड-19 प्रोटोकोल नियमों की भी शत- प्रतिशत पालना करनी चाहिए। यह वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित एवं नोवल कोराना वायरस के बचाव के लिए प्रभावी है।

पहली वैक्शीनेशन के बाद दूसरी वैक्शीनेशन 12 से 16 सप्ताह में लगवाने पर ईम्युनिटी पावर ओर भी बेहतर कारगर साबित हो रही है।

जिला की जनता अपनी इच्छा से टीकाकरण करवाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वे भी वैक्सीन लगने के बाद भी प्रोटोकोल नियमों की पालना जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टैंसिग व सैनीटाईजेशन नियमित रूप से करते रहे और वैक्शीन अवश्य लगवाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता ने केंद्रीय राज्य मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि नोवल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता,कोविशील्ड व कोवैक्सीन का एक समान प्रभाव है।

बुधवार को खेल परिसर सैक्टर-12 मे लगभग 300 मीडिया के लोगों और उनके परिजनों को भी वैक्सीनेशन किया गया। इनमें प्रथम और द्वितीय दोनों डोज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए अब पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह जिला में देखा जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago