Categories: Press Release

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में महामारी टीकाकरण के तीसरे शिविर का आयोजन

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के मार्गदर्शन पर महामारी के नोडल अधिकारी पुलिस उपायुक्त डॉ. अंशु सिंगला की पहल से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेक्टर 30 स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में महामारी टीकाकरण का तीसरे शिविर आयोजित करवाया गया जिसमें 462 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिसकर्मियों के परिजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 मई तथा 30 जुलाई को भी टीकाकरण शिविर का आयोजन करवाया गया था। जिसमें वैक्सीनेशन की डोज लगाई गई थी।

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में महामारी टीकाकरण के तीसरे शिविर का आयोजन

आज आयोजित किए गए शिविर में जिन व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी थी उनको दूसरी डोज लगाई गई तथा जिन व्यक्तियों को पहला टीका नहीं लगाया गया था उनको वैक्सिन की पहली डोज लगाई गई।

बीके अस्पताल की तरफ से डॉक्टर नरेंद्र कौर तथा डॉ सीमा बांगर सहित 9 डॉक्टर्स की टीम ने इस शिविर में लोगों का टीकाकरण किया।

डॉ. सिंगला ने पुलिस अधिकारी होने के साथ एक कुशल चिकित्सक की भूमिका निभाते हुए संक्रमित पुलिसकर्मियों को स्वयं वीडियो कॉल कर नियमित सलाह देतीं और महामारी से लड़ने के लिए उनका हौसला बढ़ाती रहीं।

डॉ. सिंगला के नेतृत्व की सफलता है कि पूरे महामारी के दौर में इन्होंने न केवल आमजनों बल्कि, पुलिसकर्मी और उनके परिजनों के लिए भी समय-समय पर पुलिस लाइन सेक्टर 30 में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित कर लाभुकों को वैक्सीनेट किया गया।

इस अवसर पर महामारी सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश, पुलिस प्रवक्ता, सीडीआई एएसआई अशोक, एएसआई कमल आईटी सेल से मौजूद थे।

आईटी सेल से एएसआई कमल ने टीकाकरण व्यवस्था की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित करवाई जिसके माध्यम से पुलिस आयुक्त महोदय एवं डीसीपी महोदया ने समय-समय पर संक्रमित पुलिसकर्मियों से संपर्क रखकर हौसला अफजाई की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago