Categories: Press Release

पुलिस ने लापता वृद्ध को उनके परिवार से मिलाया, मानसिक रूप से अस्वस्थ थे वृद्ध

फरीदाबादः पुलिस चौकी सेक्टर 11 प्रभारी प्रदीप कुमार की टीम ने लापता हुए एक मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्ध व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।

17 अगस्त को एक व्यक्ति ने सेक्टर-11 चौकी में आवेदन देते हुए यह जानकारी दी कि उसके 67 वर्षीय पिता एक दिन पूर्व 16 अगस्त से ही लापता हैं। वृद्ध पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं और उनका उपचार स्थानीय बादशाह खान अस्पताल से कराया जा रहा है।

पुलिस ने लापता वृद्ध को उनके परिवार से मिलाया, मानसिक रूप से अस्वस्थ थे वृद्ध

पुलिस ने व्यक्ति का आवेदन स्वीकृत करते हुए लापता वृद्ध को तलाशने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की। एक टीम रेलवे स्टेशन की ओर तथा दूसरी पुलिस टीम बल्लभगढ़ बस स्टैंड की ओर प्रस्थान कर दी गयी।

पुलिस अपनी बौद्धिक अनुभव से लापता वृद्ध के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करते हुए अपने कार्य में लगी थी। तभी पुलिस को प्रारंभिक सफलता हाथ लगी और किसी ने बताया कि एक वृद्ध व्यक्ति सेक्टर- 3 के सरकारी स्कूल के पास है और वह अपना नाम नहीं बता पा रहा है। पुलिस लापता वृद्ध की जो विशेषता बता रही थी। वह इस वृद्ध व्यक्ति से मिलती-जुलती थी।

पुलिस की दूसरी टीम ने लापता वृद्ध के पुत्र को अपने साथ लिया और उक्त स्थल पर पहुँच गयी।

शिकायतकर्त्ता ने उस वृद्ध व्यक्ति की पहचान अपने पिता के रूप में की। देखने से वह व्यक्ति भूखा-प्यासा लग रहा था तो पुलिस ने उसे तुरंत खाना–पानी उपलब्ध करवाया।

इसके बात पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर वापस चौकी में आ गयी।चौकी पर पुलिस ने शिकायतकर्त्ता को उसके वृद्ध पिता की विशेष देखभाल करने को कहा और सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वृद्ध को उनके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के इस मानवीय सहयोग के लिए परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से आभार जताया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago