Categories: Featured

दुखद : अफगानिस्तान में विमान के पहिए से लटका युवक गिरा आसमान से नीचे, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा

इन दिनों सभी अफ़ग़ानिस्तान के लिए दुआएं कर रहे हैं। दुनिया का हर इंसान अफ़ग़ानिस्तान के लिए चिंतित है। अफगानिस्तान में तालिबान की दहशत के चलते देश छोड़ने की जल्दी तीन लोगों पर भारी पड़ गई है। काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एक विमान में जब जगह नहीं मिली तो तीन लोग टायर पकड़कर ही लटक गए। लेकिन उनकी अफगानिस्तान छोड़ने के सपने की उड़ान उनके गिरने के साथ ही धराशायी हो गई।

अफगानिस्तान में तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया और युद्ध के अंत की घोषणा कर दी है। इन तीनों के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह वीडियो कब का है और किस विमान में ये लोग लटके थे।

दुखद : अफगानिस्तान में विमान के पहिए से लटका युवक गिरा आसमान से नीचे, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा

लोग अपनी जान बचाने के लिए अफगानिस्तान से निकल कर दूसरे देश जा रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट को फिलहाल भारी भीड़ और अफरातफरी के चलते बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डे पर भारी संख्या में लोग उमड़े हैं और लोग किसी भी फ्लाइट से अफगानिस्तान छोड़कर निकल जाना चाहते हैं। कई वीडियो ऐसे भी आए हैं, जिसमें लोग बमुश्किल विमानों में धक्कामुक्की कर घुसते दिखे हैं। इस बीच काबुल के हवाई अड्डे में फायरिंग हुई है और कम से कम लोगों की मौत हो गई है।

अफगानिस्तान में इस समय हालात बेहद खराब चल रहे हैं जिसके चलते लोगों में काफी डर दिखाई दे रहा है। पूरे अफगानिस्तान के एयरस्पेस को ही बंद कर दिया गया है। इसके चलते भारत के उन लोगों को भी झटका लगा है, जो अफगानिस्तान से निकलकर वतन वापस लौटना चाहते हैं। पाकिस्तान, ईरान जैसे देशों से सटी अफगानिस्तान की तमाम सीमाओं पर तालिबान के लड़ाकों ने कब्जा जमा लिया है। ऐसे में एयरपोर्ट ही एकमात्र एग्जिट पॉइंट है, जिसके जरिए लोग अफगानिस्तान से निकल सकते हैं। लेकिन जिस तरह का नजारा काबुल से देखने को मिल रहा है, उससे लोगों में डर है कि यह आखिरी विकल्प भी जल्दी ही खत्म हो सकता है।

काफी जगह सरकार ने अपने हथियार नीचे डाल दिए हैं और तालिबान को अपने इलाकों को सौंप दिया है। ऐसे में लोग किसी भी विमान पर बैठकर अफगानिस्तान से निकलने की जुगत में हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago