Categories: Special

महामारी के दौरान भी नहीं थमा रक्तदान का सिलसिला।

फरीदाबाद वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश और दुनिया में कोहराम मचा हुआ है लेकिन इस बीमारी के दौरान भी हमें अन्य बीमारियों से होने वाले खतरे पर भी ध्यान देना है इसीलिए समाज के कुछ सामाजिक लोगों ने इस भयंकर बीमारी के दौरान भी अपना काम करना नहीं छोड़ा वह इस महामारी में भी थैलेसीमिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन निरंतर अलग-अलग जगहों पर कर रहे हैं।

महामारी के दौरान भी नहीं थमा रक्तदान का सिलसिला।

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शहर में कई इलाकों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है केवल शहरी नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान शिविर का आयोजन होता है रक्तदान के बाद लोगों को अपनी अनमोल रक्त की बूंदों को देने के लिए धन्यवाद भी किया जाता है।

संगठन मंत्री विमल खंडेलवाल ने बताया की कोरोना जैसी महामारी के दौरान दे रक्तदान करने वाले लोग एक महान दान कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा की रक्त को कोई भी मशीन नहीं बना सकते इसीलिए रक्त की एक एक बूंद बेहद अनमोल है इसलिए जो भी व्यक्ति रक्तदान करने में सक्षम हो तो वह आगे आकर लोगों की सेवा जरूर करें।

इसी के साथ ही राजकुल सांस्कृतिक संस्था एवं मानव सेवा समिति द्वारा रविवार 14 जून को ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इनका एक ही नारा था रक्तदान महादान और इसी नारे के साथ उन्होंने अपने इस शिविर को संपूर्ण किया 40 से 45 लोगों ने आकर कैंप में ब्लड डोनेट किया इसी के साथ साथ हमें यह भी बताया गया कि सुरेंद्र जग्गा जोगी सेक्टर 9 के निवासी हैं वह हर बार इस रक्तदान शिविर में आकर रक्त का दान करते हैं।

जग्गा ने कहा कि वह साल में तीन बार रक्त को दान अवश्य करते थे लेकिन जब से उनकी उम्र 55 वर्षीय हो गई है उन्होंने साल में दो बार रक्तदान करने का निर्णय लिया हालांकि उन्होंने बताया कि लगभग 60 बार उन्होंने अपना रक्तदान किया अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 60 बार रक्तदान यानी कि इतना खून जिसने ना जाने कितने लोगों की जान जाने से बचा लिया। यदि मान कर चलें कि हर बार 1 लीटर खून दिया गया हो तो लगभग 60 लीटर खून उन्होंने सेवा में लगा दिया।

ऐसे लोग जो रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं और ऐसे लोग जो रक्त दान करते हैं इन दोनों की महानता के बारे में जितनी तारीफ करी जाए उतनी कम है और फिर महामारी के दौरान भी थैलेसीमिया से ग्रस्त लोगों को बचाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करना बेहद कठिन कार्य हमें ऐसे लोगों का धन्यवाद करना चाहिए और पहचान फरीदाबाद की टीम की ओर से भी इन सभी को शत शत नमन।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago