Categories: Uncategorized

गायक को देख गाने लगे जोर-जोर से गाना, हरियाणा के गृहमंत्री का मस्ताना अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

आज कल हरियाणा के कैबिनेट मं‍त्री अनिल विज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। कुछ दिनों पहले ओलंपिक में भारत के गोल्ड जितने पर विज के डांस का वीडियो भी खूब चर्चा में रहा। एक बार फिर गृहमंत्री का मस्ताना अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में अनिल विज फिल्‍म केसरी का देशभक्ति गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ जोर-जोर से गाते नजर आ रहे हैं। उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गायक को देख गाने लगे जोर-जोर से गाना, हरियाणा के गृहमंत्री का मस्ताना अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

दअरसल, अंबाला कैंट के शास्त्री कालोनी स्थित अनिल विज के आवास पर संगीतकार बी प्राक उनसे मिलने आए थे। उन्‍हें देखकर अनिल विज ने केसरी फिल्म का गीत ‘तलवारों पर सिर वार दिए, अंगारों में जिस्म जलाया है, तब हमने सिर पर केसरी रंग सजाया है..’ गाने लगे। उनके इस अंदाज को देखकर बी प्राक भी उनके साथ गाने लगे। गीत गाने के साथ–साथ गृहमंत्री इस पर थिरकते भी नजर आए।

विज का यह अंदाज देख बी प्राक भी दंग रह गए। दोनों ने मिलकर यह गीत गाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा इसे पसंद भी किया जा रहा है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

हरियाणा के गृहमंत्री का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। इस गाने को सुनकर लोग उनकी देशभक्तिपूर्ण की तरीफ भी कर रहे। गीतकार मनोज मुंतशिर का लिखा गाना ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ के गीत को गाने वाले सिंगर बी प्राक के साथ विज ने यह गाना गाया।

गायक बी प्राक का कहना है कि इंटरनेट पर हरियाणा के गृहमंत्री काफी एक्टिव रहते हैं और हर जगह इन्हीं की चर्चा रहती है। हमेशा देशभक्ति के लिए गृहमंत्री आगे आए हैं। चाहे वह खेल हो या राजनीति। बी प्राक ने आगे कहा कि इनकी ख्‍याति ही उन्हें इनके पास ले आई। गृहमंत्री से मिलकर उनको काफी अच्‍छा लगा।

नीरज के गोल्‍ड जीतने पर जमकर झूमे थे

इससे पहले अनिल विज ने भारत के लिए गोल्‍ड लाने वाले नीरज चोपड़ा की जीत पर जमकर झूमे थे। गोल्‍ड जीतने की खुशी इतनी ज्यादा थी कि गृहमंत्री अचानक कुर्सी से उठकर सभी लोगों के बीच में नाचते नजर आ रहे थे। इसके बाद वे नीरज के घर जाकर उनके माता–पिता के पांव छुए और उन्हें बधाईयां दी थीं।

वहीं दूसरी ओर जब भारत पुरुष हॉकी ने कांस्य पदक जीता तो गृहमंत्री अनिल विज तब भी झूम उठे थे। उन्होंने अंबाला में अपने ही अंदाज में अपने टी प्‍वाइंट पर भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर चक दे इंडिया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago