लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे तीन आरोपियों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर श ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 56 ने लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे तीन आरोपियों को अवैध असला सहित काबू किया है।

आरोपियों की पहचान शब्बीर पुत्र अमरू, रहीश पुत्र ममरेज, वहीद पुत्र समसुद्दीन के रूप में हुई है। सभी तीनों आरोपी मूल रूप से जिला भरतपुर राजस्थान के रहने वाले हैं।क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि उपरोक्त तीनों आरोपी राहगीरों को लूटने की योजना बना कर अवैध हथियार सहित सरूरपुर से मादलपुर रोड पर वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं।

लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे तीन आरोपियों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों को मादलपुर रोड से अवैध हथियार सहित काबू किया।

पूछताछ पर सामने आया की आरोपी साबिर ने जून माह में थाना मुजेसर एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा आरोपी रहिस ने थाना ओल्ड एरिया से अगस्त माह में मोटरसाइकिल चोरी को अंजाम दिया था।

दोनों आरोपियों से उपरोक्त दो वारदात सुलझाते हुए दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।आरोपीयान पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुके हैं।आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात में उनको ज्यादा मुनाफा नहीं होता जिसके चलते उन्होंने राहगीरों को लूटने की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उनको काबू कर लिया।

आरोपियों से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस दो लोहा सरिया और दो मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago