Categories: Press Release

अन्नपूर्णा उत्सव पर गरीबों और किसानों के साथ भद्दा मजाक, इंसान तो दूर पशु भी न खाए यह अनाज

चंडीगढ़, 20 अगस्त: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-गठबंधन सरकार द्वारा बीपीएल कार्डधारकों को पांच किलो अनाज देने के लिए मनाए गए अन्नपूर्णा उत्सव को गरीबों और किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया।

लोगों को दिया जाने वाला अनाज इतना गला-सड़ा और बदबूदार था जिसको इंसान तो दूर पशु भी न खाए।

अन्नपूर्णा उत्सव पर गरीबों और किसानों के साथ भद्दा मजाक, इंसान तो दूर पशु भी न खाए यह अनाज

ऊपर से अनाज के थैलों पर एक-दूसरे की फोटो हटवाकर खुद की फोटो छपवाने की होड़ मची हुई थी। भाजपा ने अपना प्रचार करने के लिए जनता के टैक्स के लाखों रुपए बर्बाद कर दिए। जब अनाज जनता के टैक्स के पैसों से खरीदा गया है तो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत अन्य राजनेताओं की फोटो क्यों?

भाजपा-गठबंधन सरकार हरियाणा में लोगों के बीच अपना जनाधार बुरी तरह से खो चुकी है इसलिए लोगों के बीच जाने का बहाना ढूंढ रही है। पहले स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा के बहाने लोगों के बीच जाने का प्रयास किया जिसको प्रदेश की जनता ने सिरे से नकार दिया।

अब अन्नपूर्णा उत्सव के बहाने अनाज बांट कर वाहवाही लूटने की कोशिश की लेकिन लोगों ने इसका विरोध कर यह साफ संदेश दे दिया कि अब वो इनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। ऐसे आयोजनों का संचालन कर भाजपा राजनीतिक लाभ लेने की भरपूर कोशिश कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता इनसे पूरी तरह से मुंह मोड़ चुकी है।

अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, हिसार, फतेहाबाद समेत कई शहरों में किसानों ने भाजपा नेताओं की फोटो लगे थैलों को आग के हवाले कर रोष व्यक्त किया। लोगों द्वारा थैलों को आग लगाकर विरोध करने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल हुए। अभय सिंह चौटाला ने किसानों के विरोध का समर्थन करते हुए कहा कि अनाज की कीमत इतनी नहीं थी उससे अधिक खर्चा भाजपा-गठबंधन सरकार ने उन थैलों पर फोटो छपवाकर कर दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago