Categories: Featured

‘ताऊ’ ने दी लड़कियों को घर से बाहर न निकलने की सलाह तो भड़क उठी बबीता फौगाट, दिया ये मुंहतोड़ जवाब

देश से ऐसी मानसिकता न जाने कब समाप्त होगी कि लड़कियां बस घर का काम करने के लिए बनी हैं। यह एक बड़ा मुद्दा है। अब इसमें कॉमनवेल्थ खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस समय वह राजनीति में सक्रिय हैं। वे सोशल मुद्दों पर भी अक्सर अपनी राय देती रहती हैं।

उनकी बेबाकी के आगे अच्छे – अच्छे फीकें पड़ जाते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक बुजुर्ग व्यक्ति के लड़कियों के प्रति घिसी-पिटी सोच पर अपनी राय देती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में बबीता एक ‘ताऊजी’ की सोच पर अपनी राय देती दिख रही हैं। वीडियो में ‘ताऊजी’ महिलाओं को घर पर ही रहने की सलाह दे रहे हैं।

'ताऊ’ ने दी लड़कियों को घर से बाहर न निकलने की सलाह तो भड़क उठी बबीता फौगाट, दिया ये मुंहतोड़ जवाब

महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में आगे हैं। उनकी भागीदारी बढ़ती जा रही है। इस वीडियो में ‘ताऊजी’ कहते हैं कि एक बार जो घर से निकली छोरी तो वह निकली हाथ से, घर की इज्जत घर ही रखो, ताऊ की यह बात सै। उनके इस बयान पर बबीता फोगाट कहती हैं कि वाह ताऊ, ये कहके तू ये सोच रहा होगा कि तूने बहुत बड़ी बात की है। छोटा मुंह बड़ी बात, लेकिन छोरियां किसी से कम नहीं हैं। छोरी-छोरा दोनों जानते हैं कि समाज का मान कैसा बढ़ाते हैं।

ताऊ को ऐसा जवाब दिया है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। उन्होंने आगे कहा है कि ऐसी छोटी सोच तो कोई बालक भी नहीं रखता है। ताऊ तेरी ये सोच मुझे तो समाज के लिए हानिकारक लगती है। बता दें कि वीडियो में दिख रहे शख्स एक एक्टर हैं, जो एक शो में सरपंच की भूमिका निभा रहे हैं। शो में वह एक रूढ़िवादी व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे जो पुरुषों और महिलाओं के बीच भेदभाव करता है।

आज के समय में ऐसी सोच रखना समाज को काफी नुक्सान पंहुचा सकती है। बबीता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago