डॉयल 112 ने पेश की मानवता की मिसाल, लावारिस घुंमती लडकी को सुरक्षित किया परिजनो के हवाले।

फरीदाबादः- 20 अगस्त की सुबह 8 बजे पुलिस की डॉयल 112 की टीम बस स्टैंड पर गस्त कर रही थी। पुलिस टीम को एक लडकी सड़क पर लावारिस अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम ईचार्ज ने लडकी से घूमने का कारण पूछा तो वह चुप होकर देखने लगी।

जिस पर ईचार्ज ने तुरन्त महिला पुलिस को बुलाकर उसकी सहायता से लडकी के साथ सहानूभतिपूर्वक बातचीत शुरू की। लडकी को पास की चौकी में ले जाकर आराम कराया और बातचीत में उस लडकी ने पुलिस को अपना और अपने परिवार के बारे में बताया। साथ ही लडकी ने अपना घर शाहाबाद में होना बताया। उसने खाना खाने की इच्छा जताई जिसपर पुलिस टीम ने उसे खाना खिलाया। लडकी ने बताया कि वह अपने फेसबुक के दोस्त से मिलने के लिए आई थी।

डॉयल 112 ने पेश की मानवता की मिसाल, लावारिस घुंमती लडकी को सुरक्षित किया परिजनो के हवाले।

लडकी ने बताया कि वह अपने घर वालो को बिना बताये घर से निकल आई है। जिसपर 112 पुलिस टीम ईचार्ज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शाहाबाद पुलिस थाने में सूचना दी जिस पर वहां से पता चला की लडकी का गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है।

शाहाबाद पुलिस टीम लडकी के परिजनों के साथ फरीदाबाद बल्लबगढ़ पुलिस चौकी में आई। जो लडकी के परिजन अपनी लडकी को देख कर बहुत खुश हुए। पुलिस टीम ने लडकी को शाहाबाद कुरुक्षेत्र पुलिस टीम को लडकी को सौफ दिया।

लडकी के परिजनो ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago