प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश-प्रदेश में करोड़ो लोगों को लाभ मिला : कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद 21 अगस्त। जनहित की दृष्टि से ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। यह विचार ऊर्जा एवं भारी उद्योग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज बंगाल शूटिंग में विभिन्न दो स्थानों पर ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत अन्न वितरित करते हुए कहे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश-प्रदेश में करोड़ो लोगों को लाभ मिला : कृष्णपाल गुर्जर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश- प्रदेश में करोड़ो लोगों को लाभ मिला है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस दौरान लाभार्थियों से बातचीत की करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार का हर सम्भव प्रयास है कि आमजन को हर जगह ,हर प्रकार की सुविधा समय रहते हुए उपलब्ध हो जिसके लिये योजनाओं को जन; जन तक पहुँचाया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों से पूछा कि योजना के तहत राशन लेने में कोई दिक्कत तो नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई दिक्कत या परेशानी हो तो इस बारे खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग व उनके कार्यालय से संपर्क कर इस संबंध में जानकारी हासिल कर समस्या का समाधान करवाया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हो रहे अन्न वितरण के लिए सभी को बधाई दी ।

उन्होंने कहा योजनाओं के सम्बंध में आमजन को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिये सम्बंधित विभाग अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाए। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत, इंस्पेक्टर हिमालय, गिरीश सहित अधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा उन्हे दिए आवश्यक दिशा – निर्देशों के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि आमजन को उनके विभाग से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या नही होने दी जायेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago