Categories: Press Release

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 21 अगस्त: हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने हॉकी चंडीगढ़ द्वारा शनिवार को स्थानीय हयात रीजेंसी में आयोजित एक सम्मान समारोह में टोक्यो ओलंपिक के चंडीगढ़ से सम्बंधित हॉकी खिलाड़ियो को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी विशिष्ट अतिथि थे।

पांच खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि दो कोचों को 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में सम्मानित होने वालों खिलाड़ियों और कोचेज में रूपिंदर पाल सिंह, गुरजंट सिंह, मोनिका मलिक, शर्मिला देवी, रीना खोखर, शिवेंद्र सिंह और गुरमिंदर सिंह शामिल थे।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर सभी हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि ‘‘41 साल बाद कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाकर इन खिलाड़ियों ने एक बेमिसाल काम किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हॉकी टीम में हरियाणा और पंजाब व चंडीगढ़ के सबसे ज्यादा खिलाड़ी थे। राज्यपाल ने कहा कि राज्य की खेल नीति के तहत सरकार गोल्ड मेडल जीतने वालों को 6 करोड़, रजत जीतने वालों को 4 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों को 2.5 करोड़ का पुरस्कार दे रही है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में 23.25 करोड़ दिए हैं, सभी राज्यों को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खेल नीति तैयार करनी चाहिए ताकि वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर समय तैयार है।’’

इस अवसर पर पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ,राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, करण गिल्होत्रा, हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा भी शामिल थे। जबकि उनके साथ ही गगन अजीत सिंह, पूर्व हॉकी कप्तान और तेजदीप सिंह सैनी, निदेशक खेल यूटी एवं कई अन्य जानी मानी हस्तियां भी सम्मान समारोह में उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago