Categories: Press Release

प्रदेश में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में रोल मॉडल बनाने की हो रही तैयारी

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 21 अगस्त। हरियाणा के परिवहन ,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बल्लबगढ विधानसभा से लेकर फरीदाबाद क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए एक अरब सात करोड़ सात लाख/ 107.07 रूपये की धनराशि खर्च करने सौगात दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बहुत यह बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि करीब 107.7 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यो को मंजूरी मिली है। जल्द ही ये सभी विकास कार्य शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि इनमें औधोगिक एरिया में आरएमसी से बनने वाली सड़को और जल निकासी के कार्य शामिल हैं।

प्रदेश में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में रोल मॉडल बनाने की हो रही तैयारी

मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल और केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का विकास कार्यों की मंजूरी देने पर तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा जल्द ही बल्लबगढ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर- 24, सेक्टर -25, बल्लबगढ से एनआईटी को जोड़ने वाली सड़कें और डीएलएफ-32 सेक्टर की सड़कें बनेंगी। इन सभी कार्यो का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कर कमलों द्वारा शुरू कराया जाएगा। इन एरिया में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और एचएसआईडीसी द्वारा ये विकास कार्य कराए जाएगे।।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास के लिए कोई कोई कसर नहीं छोडूंगा और ना ही धन की कमी रहने दूंगा। बल्लभगढ़ को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में रोल मॉडल बनाकर ही दम लूंगा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ओर रेनीबैल ट्यूबैल भी लगाए जाएंगे और बरसात के मौसम के बाद सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सेक्टरों, कॉलोनियों तथा नहरपार, लाइनपार क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सप्लाई और गंदे पानी की अलग से निकासी आधुनिक तकनीक से सीवरेज व्यवस्था, सीसी सीमेंटेड आरएमसी के रोड, बिजली के अलग अलग फीडर, लाइटिंग पार्को का सौंदर्य करण, शिक्षा के लिए स्कूल व कालेज सहित तमाम मूलभूत विकास की सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं।

विकास के क्षेत्र में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में रोल मॉडल बनाने का प्रयास कर रहा हूं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 25000 पेड़ पौधे लगाकर इसे हरा-भरा करने का और पर्यावरण शुद्ध करने और सार्वजनिक क्षेत्र को क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों की कोई कमी नहीं रहने दूंगा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में खजाने लबालब भरे हैं। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 नए ट्यूबैल लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए लगाए गए हैं। इसके अलावा लगभग ₹50 करोड़ रुपये की धनराशि शिक्षा के लिए विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में खर्च किए जा रहे हैं।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 85 प्रतिशत भारत के अन्य प्रांतों के लोग रहते हैं। इन सब लोगों को मैं अपना परिवार का सदस्य मानकर सेवा भाव से कार्य कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सेवा करना मेरा मुख्य ध्येय है और मैं लोगों की सुरक्षा व विकास कार्यों की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

यह धनराशि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत सड़कों के कार्य के साथ सीवर यानी जल निकासी का भी प्रबंध किया जाएगा।

जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंन्त्री जी इस कार्य का शिलान्यास करेगें। प्रैस वार्ता में भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, विधानसभा संयोजक सीएम विंडो पारस जैन, बृजलाल शर्मा, पीआरओ जोगेंद्र रावत, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago