वाहन चोरी का आरोपी काबू, साथ ही चोरी की सैंटरो गाड़ी को खरीदने वाला मायापुरी दिल्ली निवासी कबाड़ी भी गिरफ्तार

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने वाहन चोर सहित चोरी की गाड़ी खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपी चोर की पहचान अंकित पुत्र कृष्ण सिंह निवासी जिला रोहतास बिहार हाल किराएदार डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।दूसरे आरोपी की पहचान मायापुरी में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले मनप्रीत के रूप में हुई है।

वाहन चोरी का आरोपी काबू, साथ ही चोरी की सैंटरो गाड़ी को खरीदने वाला मायापुरी दिल्ली निवासी कबाड़ी भी गिरफ्तार

प्रभारी क्राइम ब्रांच ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने आरोपी अंकित को 19 अगस्त 2021 को रात्रि गश्त के दौरान स्कूटी चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने एसजीएम नगर थाना, डबुआ, एनआईटी और सारण थाना की चार वाहन चोरी की वारदात कबूल की है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित ने थाना डबुआ और एसजीएम नगर में दो चोरी की वारदात को अगस्त माह में अंजाम दिया था। इसके अलावा आरोपी ने दो अन्य वारदात को एक तो थाना एनआईटी में मार्च माह में एवं दूसरी थाना सारन एरिया में जनवरी माह में इसी वर्ष अंजाम दिया था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित ने जो गाड़ी सैंटरो थाना सारण एरिया से चोरी की थी उस गाड़ी को दूसरे आरोपी मनप्रीत ने पैसों के लालच में खरीद कर अपनी कबाड़ी की दुकान में कटवा दिया था। आरोपी से इस मामले में ₹33000 रुपए कैश बरामद किए हैं।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।आरोपी अंकित से एक गाड़ी आइ10, एक सेंट्रो और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago