हरियाणा के पलवल जिले में महंत की त्रिशूल मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिले के होडल-मुंडकटी थाना के गांव बंचारी के मंदिर में रहने वाले महंत की किसी ने त्रिशूल मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद महंत के शव को थिनर से भी जलाने की कोशिश की गई। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
महंत का साथी संदेह के घेरे में है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
मामले के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव बंचारी स्थित मंदिर में रहने वाले महंत की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
शव की पहचान मंदिर के महंत चरणगिरी महाराज के तौर पर हुई है। आरोपी ने शव को कंबल से ढक रखा था। पुलिस ने जब कंबल हटाकर देखा तो महंत का पूरा शरीर जला हुआ था। साथ ही छाती पर तेजधार हथियार के निशान भी थे।
त्रिशूल मारने के बाद केमिकल से जलाने की कोशिश की
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक पर त्रिशूल से हमला किया गया है और उसके बाद उसे थिनर केमिकल से जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिछले 20 साल से मंदिर में रह रहे थे महंत
गांव निवासी नरवीर ने बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों से चरणगिरी महाराज इस मंदिर में रह रहे थे। उन्होंने मोनी महाराज पर हत्या का आरोप लगाया है क्योंकि बीती रात को वह महंत से मिलने आए थे। उन्हें शक है कि महंत की हत्या उसी ने की है। हत्या के बाद से मोनी महाराज भी गायब हैं।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…