Categories: Crime

हरियाणा के गुरुग्राम में जुर्म की एक अनोखी दास्तान, 5 लोगों को हत्या के बाद आरोपी ने खुद किया सरेंडर

हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है। गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने 5 लोगों को हत्या के घाट उतार दिया। हैरत की बात है कि हत्या के बाद व्यक्ति खुद पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर रहा है। आरोपी थाने गया और पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मेरी बहु और किरायेदार को जान से मार दिया है, मुझे जेल में डाल दो। आरोपी ने इस घटना को अंजाम केवल एक शक के चलते दिया। अपनी बहु के किरायदार के साथ अवैध संबंधों के शक में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

दरअसल, घटना गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र से मंगलवार की सुबह घटित हुई। जहां आरोपी राव राय सिंह ने पानी बहु सहित 5 लोगों की हत्या कर दी। जिनमें 2 महिलाएं, 2 बच्चे व एक पुरुष शामिल हैं। राव राय सिंह को शक था कि उसकी बहू के उसी के किरायदार के साथ अवैध संबंध हैं,

हरियाणा के गुरुग्राम में जुर्म की एक अनोखी दास्तान, 5 लोगों को हत्या के बाद आरोपी ने खुद किया सरेंडर

इसी शक के चलते आरोपी ने उन्हें मौत के उन्हें न केवल मौत के घाट उतार दिया बल्कि खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने वारदात की सारी कहानी भी पुलिसकर्मियों को सुनाई। वारदात की कहानी सुनकर पुलिसकर्मियों के तो होश ही उड़ गए।

आरोपी राव राय सिंह को रिटायर्ड फौजी व एक सामाजिक कार्यकर्ता बताया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले इस आरोपी को लोग ट्रीमैन के नाम से भी जानते हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है तथा लोग इस बात से हैरान हैं कि उसने आखिर कैसे इस वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक कृष्णा तिवारी एक निजी बैंक में कार्यरत है। कृष्णा अपने परिवार सहित आरोपी के घर में किराए पर रहता था। आरोपी ने केवल एक शक के चलते कृष्णा को उसके परिवार सहित मौत के घाट उतार, इस हैरतंगेज घटना को अंजाम दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago