Categories: Press Release

मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर पहुंचे पैरालंपिक खिलाड़ी के घर, गुलदस्ता देकर दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद(बल्लबगढ़), 23 अगस्त। 24 अगस्त से होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी रामसिंह भाटी सोमवार शाम 6 बजे जापान रवाना हो गए। उनकी रवानगी से पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने रंजीत सिंह भाटी को को फूलों का गुलदस्ता देकर टोक्यो पैरालिंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।

बता दें आदर्श नगर, बल्लभगढ़ निवासी युवा पैरा खिलाड़ी रंजीत सिंह भाटी का चयन टोक्यो पैरालिंपिक के लिए हुआ है।

मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर पहुंचे पैरालंपिक खिलाड़ी के घर, गुलदस्ता देकर दी शुभकामनाएं

रंजीत भाला फेंक प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रंजीत ने दिल्ली में हुए पैरालिंपिक ट्रायल में 44.50 मीटर भाला फेंककर टोक्यो पैरालंपिक का टिकट प्राप्त किया है।

रंजीत सिंह भाटी से मिलने पहुंचे मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के कारण आज प्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। बेहतरीन खेल नीति के कारण खिलाड़ियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

24 अगस्त से शुरू होने वाले टोक्यो पैरालंपिक में इसबार 54 सदस्यीय भारतीय दल जा रहा है। जिसमें हरियाणा से 19 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

28 जुलाई को मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पैरलिंपिक खेलों के लिए ‘विकटरी पंच’ दिया था। मुख्यमंत्री का अटूट विश्वास है कि पैरालंपिक खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत की झोली मैडलों से भर देंगे और हरियाणा का दुनिया में नाम रोशन करेंगे।

वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल नीति के मुताबिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसलिए पैरालिंपिक की तैयारी के लिए पहले ही खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये एडवांस राशि दी गई।

इस मौके पर रंजीत सिंह भाटी ने बताया कि उनका सपना है कि वे भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर वापस आए। पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्होंने खूब कड़ी मेहनत की है। हरियाणा सरकार से उन्हें लगातार सहयोग मिला है। इस मौके पर कोच कृष्ण कुमार पालीवाल भी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago