Categories: Press Release

स्वर्ण आभूषण को हॉलमार्क प्रमाणित कराकर बेचना हुआ अनिवार्य, सर्राफा व्यापारियों को नहीं होगा नुकसान

भारत सरकार ने 16 जून 2021 से देश के 256 जिलों में स्वर्ण आभूषण को हॉलमार्क प्रमाणित कराकर बेचना अनिवार्य किया है, जिससे ग्राहक को शुद्धता की पूरी गारंटी मिलेगी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मांग को स्वीकार करते हुए भारत सरकार ने 130 करोड देशवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए इसे अनिवार्य किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई साह ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और सरकार से अपील की है कि सर्राफा व्यापारियों के किसी भी दवाब में आये बिना इसे लागू रखा जाए। उन्होने सर्राफा व्यापारियों की हडताल को भी अनुचित ठहराया है।

स्वर्ण आभूषण को हॉलमार्क प्रमाणित कराकर बेचना हुआ अनिवार्य, सर्राफा व्यापारियों को नहीं होगा नुकसान

हॉलमार्क स्वर्ण आभूषण में प्रत्येक स्वर्ण आभूषण की अलग पहचान के लिए 6 अकों/ शब्दों की विशेष संख्या (एच यू आई डी) प्रत्येक पीस पर हॉलमार्क के चिन्ह एवं शुद्धता के साथ अंकित की जायेगी, जिससे कि किस सर्राफा व्यापारी ने इसे हॉलमार्क कराया है तथा किस हॉलमार्क केंद्र ने इसे हॉलमार्क प्रमाणित किया है, इसकी जानकारी किसी भी ग्राहक को आसानी से उपलब्ध हो जायेगी।

ग्राहक स्वर्ण आभूषण में शुद्धता की कमी पाये जाने पर सर्राफ व हॉलमार्क केंद्र पर हर्जाने के लिए आसानी से दावा कर सकेगा। एच यू आई डी के लगने से हॉलमार्क की विश्वसनीयता बढेगी तथा ग्राहक को भी इसका विशेष लाभ होगा।

साथ ही सर्राफा व्यापारियों को भी इससे कोई नुकसान नही होगा, बल्कि पारदर्शिता बढने से व्यापार में वृद्धि होगी। पूरी प्रक्रिया आटोमैटिक होगी तथा फर्जी एच यू आई डी लगाने की संभावना भी नहीं रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago