Categories: Press Release

नाइजीरियन का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार, i–20 गाड़ी भी बरामद

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने नाइजीरियन के अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने इस मामले में दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि घटना 19 अगस्त की है सेक्टर 75 में बॉबी ओनयेका नाइजीरियन युवक के भाई को उसके ही हमवतनों ने बंधक बना लिया था और दिल्ली जाकर बुरी तरह से पीटा फिर फिरौती मांगी थी।

नाइजीरियन का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार, i–20 गाड़ी भी बरामद

इस संबंध में मामला थाना सूरजकुंड में दर्ज किया गया था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 को सौंपी गई थी।

क्राइम ब्रांच प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आरोपियों और शिकायतकर्ता का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

दोनों पक्षों ने थाना बीपीटीपी में जाकर राजीनामा की दरखास्त देकर राजीनामा कर लिया था।

आरोपीयान आपस में राजीनामा करके फरीदाबाद के सूरजकुंड राजहंस होटल में पहुंच गए, राजीनामा की बात को लेकर दोबारा से झगड़ा हुआ और शिकायतकर्ता के भाई को आरोपियों ने गाड़ी में जबरदस्ती उठाकर दिल्ली ले गए।

पीड़ित की पत्नी ने जब घटना की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी युवक को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे।

जिसका अभियोग थाना सूरजकुंड में अपहरण, मारपीट, साजिश बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आज आरोपी केल्विन और केनेथ निवासी नाइजीरिया को सेक्टर 82 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है आरोपियों के पासपोर्ट वीजा और मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना नाइजीरियन दूतावास, एफआरआरओ एवं विदेश मंत्रालय, भारत सरकार को सूचित किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago