Categories: FeaturedIndia

आज तक पुलिस स्टेशन से निकल नही पाई विराट कोहली की पसंदीदा ऑडी कार, सड़कर हो गयी है कबाड़

क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी आक्रामक कप्तानी के साथ शानदार बल्लेबाजी के लिये जाने जाते हैं। फिल्म और क्रिकेट दो ऐसी फील्ड है जहां पैसा और फेम दोनों भरपूर मिलता है। इसका सीधा क्रेडिट देश की जनता को भी जाता है। वे भी इन दोनों चीजों को लेकर ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। क्रिकेट की बात करें तो इन दिनों विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान हैं।

विराट कोहली देश के सबसे अमीर क्रिकेटर्स और खिलाड़ियों में शामिल हैं। विराट क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। खेल के मैदान में वे अक्सर आक्रामक मुद्रा में नजर आते हैं। इससे उनके खेल की परफॉरमेंस भी बूस्ट होती है। यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट की दुनिया में रन मशीन भी कहा जाता है।

आज तक पुलिस स्टेशन से निकल नही पाई विराट कोहली की पसंदीदा ऑडी कार, सड़कर हो गयी है कबाड़

रन मशीन विराट कोहली मैदान पर हमेशा काफी आक्रामक नजर आते हैं। विराट की लोकप्रियता के चलते हर ब्रांड उनसे अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करवाना चाहता है। विराट ने अपने करियर में कई बड़े बड़े ब्रांड को प्रमोट किया है।

इससे उनकी तगड़ी इनकम भी हो जाती है। क्रिकेट और प्रमोशन के पैसे से विराट का नाम वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है। कई युवा लोग कोहली को अपना रोल मॉडल भी मानते हैं।

विराट इस समय दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी विराट के फैंस की संख्या करोड़ों में हैं। उनकी स्ट्रॉंग फैन फॉलोइंग देखते हुए दर्जनों ब्रांडों ने उन्हें अपना पोस्टर बॉय बना रखा है। उन्हें लक्जरी कारों का भी बड़ा शौक है।

उनके पास एक से बढ़कर एक शानदार और महंगी लक्जरी कारें हैं। फिर कोहली बीते कई वर्षों से Audi इंडिया के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। जब भी भारत में कोई ऑडी की कार लॉन्च होती है तो विराट वहाँ जरूर दिखाई देते हैं।

कोहली को शुरुआत से ही महंगी कारों का शौक रहा है। विराट की इन लग्जरी कारों में से एक महाराष्ट्र के पुलिस स्टेशन में पड़ी पड़ी कई सालों से धूल खा रही है। इस कार पर गंदगी जमा हो रही है। दरअसल ये उनकी एक पुरानी कार है जिसे उन्होंने एक शख्स को बेच दिया था। विराट ने अपनी पुरानी कार को एक ब्रोकर के माध्यम से 2016 में बेच दिया।

कार को सागर ठक्कर नाम के एक शख्स ने करीब 2.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। बाद में सागर एक कॉल सेंटर घोटाले में लिप्त पाए गए थे। ऐसे में मुंबई पुलिस ने उनकी संपत्तियों पर छापा मारा था। बस इसी दौरान उन्होंने इस ऑडी आर 8 को भी जब्त कर लिया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago