Categories: Featured

जन्मदिन से एक दिन पहले इकलौते बेटे की मौत, माता-पिता देना चाहते थे ये सरप्राइज

इंसान की जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं है किसी भी समय ईश्वर हमारी सांसोें को हमसे छीन सकता है। होनी को कोई टाल नहीं सकता है। जी हां ऐसा ही हुआ है राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले एक परिवार के साथ। एक अगस्त को अरिहंत जैन का जन्मदिन था। राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर में बर्थडे पार्टी रखी गई थी। फिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने और जन्मदिन के खास मौके पर ही उसे कारोबार की जिम्मेदारी सौंपकर सरप्राइज देना था, मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन से एक दिन पहले इकलौता बेटा छीन लिया।

बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार वालों ने क्या कुछ नहीं सोचा था। मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर जिले की कामां तहसील निवासी अरिहंत जैन की टोंक सड़क हादसे में मौत हो गई। अरिहंत के साथ ही उसके तीन दोस्तों की भी जान गई है। चार दोस्तों के शव कामां पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। बाजार बंद रहे।

जन्मदिन से एक दिन पहले इकलौते बेटे की मौत, माता-पिता देना चाहते थे ये सरप्राइज

वक्त कहाँ रुकता है और लिखें हुए को कौन टाल सकता है। भरतपुर कामां के पांच व्यापारी दोस्त कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे। इन्हें उदयपुर से उज्जैन जाना था। रास्ते में टोंक जिले के देवली के पास देर रात कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। चार दोस्त अरिहंत जैन, दिवाकर शर्मा, हेमंत अग्रवाल और कृष्णा सैनी की मौत हो गई जबकि पांचवां दोस्त घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऊपरवाले को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन से एक दिन पहले ही इकलौता बेटा छीन लिया और बुझ गया घर का चिराग़। अरिहंत जैन कामां के कुमकुम जैन सुधा का इकलौता बेटा था। इसके एक बहन महक है। इकलौते बेटे व कामां के चार दोस्तों की मौत से हर तरफ शोक की लहर रही। व्यापारियों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

घर की खुशियां मातम में बदल गई। व​ह बीए की पढ़ाई कर रहा था। कुमकुम जैन व मां सुधा उसे जन्मदिन के तोहफे के रूप में कारोबार की जिम्मेदारी सौंपने वाले थे और उसका जन्मदिन मनाने की तैयारियों में जुटे थे। इस बीच अरिहंत की सड़क हादसे में मौत हो गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago