Categories: Uncategorized

मुस्कुराइए-भारत का कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 50% के पार

फरीदाबाद: भारत में कोविड-19 महामारी से जूझते हुए कई लोगों की जाने गई है। पूरे देश में माहौल नकारात्मक और गंभीर बनता जा रहा है। लोग इतने बेबस हैं कि वह चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

लेकिन अभी अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से खबर आई है कि भारत का कोरोना रिकवरी रेट 50 % से अधिक पाया गया है।इसका मतलब यह है कि सभी कोरोना संक्रमित लोगों में से आधे से ज्यादा लोगों ने इस बीमारी को पछाड़कर रिकवर किया है।

मुस्कुराइए-भारत का कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 50% के पार

इसका श्रेय पूरी तरह से हमारे डॉक्टरों , नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों , पुलिस कर्मीयों और उन सभी लोगों को जाता है जिन्होंने एक वारियर की तरह इस महामारी में लोगों का साथ दिया।

इस रविवार, हेल्थ मिनिस्ट्री है ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभी तक कुल 1,62,378 कोरोना पेशेंट्स ने रिकवरी की जिनमें से 8,049 पेशेंट को पिछले 24 घंटे में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया और अभी फिलहाल 1,49,348 कोरोनावायरस केस डॉक्टरों की निगरानी में है। आशा करते हैं कि बचे हुए कोविड-19 जल्दी ही नार्मल हो जाएंगे

इससे पहले दिन में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की।

बैठक के बाद शाह ने ट्वीट करके कहा कि बैठक में इस महामारी के नियंत्रण उपायों को मजबूत करने, परीक्षण को तेज करने और शहर में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की तैयारी पर चर्चा की गई।

हालांकि अभी भी आए दिन कोरोना के कई केस सामने आ रहे हैं। इनमें से दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात और चेन्नई राज्यों से लगातार हजारों कोविड-19 केस सामने आ रहे हैं।

ऐसे में करोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ना सभी लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है। इससे लोगों के मन में यह विश्वास बढ़ा कि इस प्रकार वह सभी मिलकर इस बीमारी से लड़कर इसे दूर भगा सकते हैं।

Written by : Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago