Categories: Uncategorized

डेरा प्रमुख की चिट्ठी फिर हुई वायरल, चिट्ठी पढ़ उड़ जाएंगे आपके होश, राम रहीम ने की यह बड़ी गलती

गुरमीत राम रहीम का नाम देश के विवादित नामों में से एक है। यह डेरा सच्चा सौदा नामक एक संस्था चलाते हैं और संस्था की मदद से कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इतने अच्छे कामों के बावजूद इनका नाम कई क्रिमिनल केसों में फंसा हुआ है।

डेरा प्रमुख पर बलात्कार, यौन शोषण और हत्या जैसे अपराधिक मामले दर्ज हैं और ये फिलहाल इन अपराधिक मामलों की सजा रोहतक के सुनारिया जेल में काट रहें हैं।

डेरा प्रमुख की चिट्ठी फिर हुई वायरल, चिट्ठी पढ़ उड़ जाएंगे आपके होश, राम रहीम ने की यह बड़ी गलती

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने यह चिट्ठी सुनारिया जेल रोहतक से अपनी मां और समर्थकों के नाम लिखी है। इस चिट्ठी पर जेलर की लगी मोहर भी नजर आ रही है। चिट्ठी पढ़ने के बाद हर कोई सवाल खड़े कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, इसी साल 23 जनवरी को राम रहीम ने यह चिट्ठी लिखी थी और 25 जनवरी को इसे जेल से जारी किया गया था। बता दें कि डेरे के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह की जयंती पर आयोजित नाम चर्चा के दौरान यह चिट्ठी संगत को भी पढ़कर सुनाई गई। इससे पहले 23 मई और 28 जुलाई 2020 को भी उन्होंने अपनी मां और संगत के नाम चिट्ठी लिखी थी।

चिट्ठी में गुरमीत राम रहीम ने यह लिखा है कि अगर ईश्वर ने चाहा तो वह जल्दी ही बाहर आएंगे और अपनी मां का इलाज करवाएंगे। जब वह अपनी मां से मिलने अस्पताल आए थे तब मां की तबीयत गंभीर थी लेकिन राम रहीम से मिलने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ है।

गुरमीत राम रहीम सिंह ने श्रद्धालुओं को जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए एक मुहिम शुरू करने का निर्देश दिया है। हम दो हमारे दो या फिर हम दो हमारे एक की मुहिम शुरू करने पर डेरा श्रद्धालुओं ने भी अपनी सहमति जताई है।

वहीं दूसरी तरफ चिट्ठी की बात करें तो इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं क्योंकि बीमारी, आशीर्वाद जैसे शब्द राम रहीम को लिखने नहीं आते हैं। चिट्ठी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी–अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति

बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। राम रहीम को एक मामले में 20 वर्ष की वहीं दूसरे मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है। तीन साल से डेरा प्रमुख सुनारिया जेल में बंद हैं और उनके बिना ही अब डेरे में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

डेरा सच्चा सौदा

आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें बलात्कार से लेकर हत्या तक के आरोप शामिल हैं। साल 2014 में चार सौ लोगों ने डेरा सच्चा सौदा पर यह आरोप लगाया था कि उन्हें यहां पर नपुंसक बना दिया गया है और इसी वर्ष यह भी आरोप लगाया गया था कि राम रहीम अपने आश्रम में अपने अनुयायियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।

साथ ही शाह सतनाम सिंह के 102वें जयंती पर शाह सतनाम जी धाम सिरसा में नाम चर्चा का आयोजन भी किया गया था। इस कार्यक्रम में हनीप्रीत इंसा, राम रहीम की पत्नी, दोनों बेटियां, दोनों दामाद और बेटा और बहू पूरा परिवार भी शामिल हुआ था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago